सतना रेलवे स्टेशन के सेकंड इंट्री गेट पर ऑटो चालकों की मनमानी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। नो-पार्किंग जोन में अवैध पार्किंग और बिना प्लेटफॉर्म टिकट के लोगों की भीड़ स्टेशन प्रबंधन की लापरवाही को उजागर करती है। रेल पुलिस की उदासीनता और व्यवस्थाओं के अभाव में स्टेशन में अव्यवस्था का आलम बना हुआ है। जानिए पूरी खबर इस रिपोर्ट में।

सतना, स्टार समाचार वेब
रेलवे ने यात्रियों का स्टेशन में आवागमन सुगम करने के लिए सेकंड इंट्री गेट तो बनाया, लेकिन यहां पुख्ता इंतजाम करने की जहमत नहीं उठाई नतीजतन यहां आटो चालकों की धमाचौकड़ी ने मुसाफिरों को परेशान कर रखा है। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि बिना प्लेटफार्म टिकट के प्रवेश करने वालों पर तो रेलवे कार्रवाई करता है लेकिन आटो चालकों के प्लेटफार्म के अंदर पहुंचकर यात्रियों को परेशान करने में कोई पाबंदी नहीं है। इस मामले में रेल पुलिस की उदासीनता से ऑटो चालकों के हौसले बुलंद हैं।
नो इंट्री जोन में पार्किंग, पार्किंग ठेका सरेंडर होने की बड़ी वजह
स्टेशन में नो पार्किंग जोन सिस्टम का पालन नहीं हो रहा है। स्टेशन के नए प्रवेश द्वार में ऑटो चालक ऐसे अपना वाहन खड़ा करते है कि कई बार यात्रियों का यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। गेट के बाहर दीवारों पर नो-पार्किंग लिखा है लेकिन इस नियम का कोई पालन नहीं होता है। स्थानीय जिम्मेदार स्टेशन की व्यवस्थाओं को सुधरवाने में फेल नजर आ रहे हैं। हाल ही में पार्किंग ठेका को सरेंडर करने का एक बड़ा कारण यह भी था। सर्कुलेटिंग एरिया में यहां -वहां मौजूद अवैध पार्किंग से जहां यातायात प्रभावित रहता है वहीं ठेकेदार भी कन्नी काट लेते हैं।
अव्यवस्थाओं का आलम
बैठने को तरस रहे यात्री
नमह के जनरल वेटिंग हाल में कॉलेज गोइंग छात्रों का कब्जा दिनभर बना रहता है, यात्री बैठने के लिए स्टेशन में कुर्सियों तक के लिए तरस जाते हैं। वहीं डाउन बुकिंग काउंटर की तरफ से बने पैदल पुल से भी बिना टिकट यात्री प्रवेश करते हैं। स्टेशन में चेकिंग स्टाफ भी पर्याप्त नहीं है।
बिना टिकट यात्रियों की मौज
सेकंड इंट्री गेट में जहां ऑटो चालकों की मनमानी देखने को मिलती है वहीं बिना टिकट यात्रियों की मौज है, रेलवे नियम के अनुसार प्लेटफार्म में प्रवेश करने वाले लोगों के पास या तो प्लेटफार्म टिकट होनी चाहिए या फिर यात्रा का टिकट लेकिन सतना जंक्शन में बिना टिकट यात्री प्लेटफार्म में प्रवेश कर एक तरफ जहां भीड़ बढ़ाते हैं वहीं रेलवे की मुफ्त में पानी, पंखे व वाईफाई का उपयोग करते हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।