सतना रेलवे स्टेशन की गंदगी को लेकर एक यात्री के ट्वीट के बाद रेल प्रशासन ने सफाई ठेकेदार पर ₹500 का जुर्माना लगाया। दिल्ली की फर्म अलर्ट इंटरप्राइजेज पर एक महीने में कुल ₹3.75 लाख की पेनाल्टी लग चुकी है, लेकिन सफाई व्यवस्था अब भी नहीं सुधरी है।

सतना, स्टार समाचार वेब
विंध्य के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले सतना स्टेशन में सफाई व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। प्लेटफार्म में गंदगी को देख एक यात्री ने रेल मंत्रालय, रेल मंत्री, डीआरएम को ट््वीट कर गंदगी का वीडियो भेजा। वीडियो भेजते ही जबलपुर मंडल रेल प्रशासन ने सफाई करवाते हुए ठेकेदार के ऊपर 5 सौ रुपए की पैनाल्टी ठोंक दी। उल्लेखनीय है कि सतना स्टेशन में 1 जून से साफ -सफाई व्यवस्था का नया ठेका अलर्ट इंटरप्राइजेज दिल्ली की फर्म को दिया है। ठेका बढ़ी हुई दरों पर दिया गया है लेकिन इसके बावजूद भी सफाई व्यवस्था नहीं सुधर रही है। यात्रियों को गंदगी व बदबू से जूझते हुए प्लेटफार्मो में खड़ा होना पड़ता है।
3 लाख 75 हजार की लगी पेनाल्टी
बताया गया कि अलर्ट इंटरप्राइजेज के ऊपर स्टेशन की सफाई व्यवस्था दुरुस्त न कर पाने के मामले में 3 लाख 75 हजार रुपए पेनाल्टी रेल प्रशासन ने एक माह में लगाई है। जबकि ठेका 4 लाख 80 हजार रुपए प्रतिमाह दिया गया है। लम्बी पेनाल्टी लगने के बाद व वरिष्ठ अधिकारियों के लगातार दिए जा रहे निर्देशों के बाद भी सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है।
एक माह में नहीं आ पाईं मशीनें
सफाई का जिम्मा सम्माल रही ठेका फर्म को एक्टिविटी वेश पर सफाई करनी है, इसमें आधुनिक मशीनें भी ठेका शर्तो के तहत शामिल हैं। एक माह का वक्त बीत गया है लेकिन ठेकेदार अभी तक पूरी तरह सफाई की मशीनें नहीं ला पाया है। बताया गया कि रायडॉन, स्लीपर, हाथठेला, जेड प्रेशर मशीनें नहीं हैं जिसकी वजह से स्टेशन की चमक फीकी है। इतना ही नहीं डस्टबीनों में पॉलीथिन का यूज नहीं किया जाता है जिससे डस्टबीनों से गंदगी बहकर प्लेटफार्म में दाग लगाती है। जानकारों का कहना है कि अगर बारिश के सीजन में साफ-सफाई का ध्यान नहीं दिया गया तो मक्खियां और पनपेंगी जिससे संक्रमण का खतरा बनेगा। कई बार मक्खियां खाद्य पदार्र्र्थो में बैठकर दूषित कर देती हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।