सतना में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या से हमले बढ़े। रोजाना 30 नए काटने के मामले, विशेषज्ञों ने नसबंदी केंद्र खोलने की जरूरत बताई।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
ओह! बढ़ती आबादी और इससे पैदा हुए खाने की कमी ने इंसान को छोड़ दीजिए कुत्तों तक को नहीं छोड़ा। विशेषज्ञों की राय भी इसी ओर इशारा करती है कि कुत्तों की बढ़ती आबादी ने इनके बीच भूख की एक बड़ी खाई खोद दी है जिसकी तलाश में इनके अंदर चिड़चिड़ापन पैदा कर दिया है। यह बात इसलिए कही जा रही है कि क्योंकि हाल ही में कोठी के गांव पैकोरा में पांच साल की महक के एक सड़क के कुत्ते ने मुंह नोचने का प्रयास किया। इससे उसके खूंखारपने का अंदाजा लगाया जा सकता है। जिला अस्पताल के आंकडेÞ भी इसी बात की तस्दीक करते हैं कि यहां कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ रहीं हैं।
पहला डोज, डेली 30
सतना में बढ़ रही कुत्तों द्वारा मानव को काटने की घटनाओं ने विशेषज्ञों की पेशानियों में सिकन पैदा कर दी है। इसके लिए जिला अस्पताल के डेली के डाटा पर नजर दौड़ाएं तो 200-250 लोग रोजाना एंटी रैबीज का इंजेक्शन लेने पहुंच रहे हैं। इनमें 30 ऐसे भी है जिन्हे एंटी रैबीज का पहला डोज देना होता है। इससे साफ है कि सतना में कुत्तों द्वारा मानव को काटने की घटनाएं रोजाना 30 के आसपास हो रहीं हैं।
नसबंदी केन्द्रों की जरूरत
सड़कों पर कुत्तों की बढ़ती आबादी को देखते हुए नसबंदी केन्द्रों को खोलने की मांग बढ़ने लगी हैं। यहां के एक संगठन ने इसकी मांग भी लंबे समय से कर रहा है लेकिन अब तक यह फाइनल नहीं हो सका है। पीपुल फॉर एनीमल नामक संगठन करीब डेढ़ साल से कुत्तों के लिए नसबंदी केन्द्र खोले जाने की मांग कर रहा है। हालांकि इस संगठन द्वारा नसबंदी कराई जाती रही है।
सड़कों पर 29 हजार कुत्ते
गांव हो या शहर हर एक के गली मोहल्लों में कुत्तों की आबादी है। यूं तो इनकी तादाद ज्यादा है लेकिन सरकारी आंकड़ों में यह 29 हजार से भी अधिक हैं। पशु चिकित्सा एवं डेयरी विभाग द्वारा की गई 21 वीं पशुगणना के अनुसार सड़कों के कुत्तों की संख्या 29 हजार 1 सौ 96 है इसमें 14 हजार 1 सौ 8 मेल और 15 हजार 88 फीमेल हैं।
आबादी के हिसाब से भोजन कम: डॉ. भारती
इनकी आबादी में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। जिसके हिसाब से समय पर खाना उपलब्धता कम है। यह कारण है कि उनमें हरमोनल इनबैलेंस आया है। जिससे उन पर चिड़चिड़ापन पैदा हो रहा है। आदमी में यह इसलिए छोटे बच्चों को निशाना बना रहे हैं। वह उनकी हाइट के हिसाब से पहुंच में होते हैं। यह कहना है पशु चिकित्सक ब्रहस्पति भारती का।
मेटिंग पीरियड में भी आया बदलाव: अतुल वोरा
सड़कों के कुत्तों का व्यवहार नहीं बदला उनमें मेटिंग को लेकर जो भी हरमोनल बदलाव आते हैं उसके कारण ही वह अग्रेसिव हो जाता है। ऐसा न होने की दशा में उनमें चिड़चिड़ापन भी हावी हो रहा है। यह कहना है डॉग लवर अतुल वोरा का। वह यह भी कहते हैं इनकी पापुलेशन को नसबंदी के माध्यम से ही रोका जा सकता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।
रीवा संभाग में मातृ-शिशु मृत्यु रोकने कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने डीपीओ-सीडीपीओ की जवाबदेही तय की। घर पर प्रसव रोकने, एएनसी जांच बढ़ाने और गंभीर गर्भवती महिलाओं को समयपूर्व अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए।
सीधी में लगातार बारिश से कैमूर पहाड़ पर अमिलिया-हनुमना मार्ग चार स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुआ। सड़क धंसने से रास्ता संकरा हो गया। प्रशासन ने भारी वाहन रोके, वैकल्पिक मार्ग से यातायात डायवर्ट करने के निर्देश दिए।
सतना में दस घंटे की तेज बारिश से चार इंच से अधिक पानी बरसा। उमरी, भरहुत नगर, मास्टर प्लान सहित कई इलाकों में जलभराव हुआ, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया।
चित्रकूट और रामपुर बघेलान में बाढ़ प्रभावित परिवारों तक भोजन और राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। प्रशासन ने फूड शिविरों की जांच तेज की, आश्रम ने शरण दी, संस्था ने 500 पैकेट बांटे।
चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जलजनित और मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान शुरू किया। दस स्वास्थ्य टीमें और मलेरिया दल घर-घर सर्वे, जांच, दवा वितरण और फॉगिंग करेंगे।