सतना जिले के बिरसिंहपुर तहसीलदार डॉ. शैलेन्द्र बिहारी शर्मा ने पूर्व कटनी एसपी आईपीएस अविजीत रंजन पर जान से मारने की धमकी और आपराधिक गैंग लगाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कलेक्टर और एसपी को पत्र लिखकर सशस्त्र सुरक्षा की मांग की है। पुलिस विभाग ने सुरक्षा देने के लिए भुगतान का नियम बताया है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले में पदस्थ तहसीलदार को आईपीएस अफसर से जान का खतरा है। तहसीलदार के द्वारा कलेक्टर, एसपी के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर सशस्त्र सुरक्षा कर्मी मुहैया कराने की मांग की है। तहसीलदार के पत्र पर पुलिस विभाग के द्वारा नियम के तहत भुगतान करने पर पुलिस कर्मी उपलब्ध कराने की बात सामने आई है।
कलेक्टर- एसपी को लिखा पत्र
बिरसिंहपुर तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट डा. शैलेन्द्र बिहारी शर्मा ने पिछले दिनों कलेक्टर सतीश कुमार एस और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता को पत्र लिखकर बताया कि उनको कटनी में पदस्थ रहे पूर्व एसपी अविजीत रंजन के द्वारा जान से मारने की धमकी व आपराधिक गैंगों को पीछे लगाया गया है। अपने पत्र में तहसीलदार डा. शर्मा ने उल्लेख किया है कि पिछले दस माह से कटनी के पूर्व एसपी के द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है तथा पूर्व में भी कई बार हमले की कोशिश करवाई गई। आईपीएस रंजन के द्वारा आपराधिक गैंगों को पीछे लगातार लगाया जा रहा है। तहसीलदार डा. शर्मा ने पत्र में लिखा है कि उन्होंने सुरक्षा को लेकर कई पत्र शासन स्तर पर पूर्व में भेजे हैं। वर्तमान में दस्यु प्रभावित क्षेत्र में पदस्थापना है, लिहाजा सुरक्षा प्रदाय करने के लिए सशस्त्र सुरक्षा कर्मी प्रदान किया जाए।
विवाद के कारण हटाए गए थे एसपी
बिरसिंहपुर तहसीलदार डा. शर्मा की पत्नी ख्याति मिश्रा बतौर सीएसपी कटनी में पदस्थ हैं तब कटनी एसपी के तौर पर आईपीएस अविजीत कुमार रंजन तैनात थे। डीएसपी स्तर के अधिकारी ख्याति मिश्रा का अपने पति व परिवार के बीच विवाद शुरू हुआ। पारिवारिक विवाद में कटनी पुलिस भी मैदान में उतर आई। तत्कालीन कटनी सीएसपी रही ख्याति मिश्रा पर स्थानीय पुलिस के जरिए अपने पिता, पुत्र व पति के अलावा अन्य लोगों के साथ मारपीट किए जाने के आरोप लगे, तब तहसीलदार डा. शर्मा ने खुला आरोप लगाया था कि यह सब कटनी एसपी अविजीत रंजन के इशारे पर हुआ। आईपीएस रंजन के द्वारा उनका परिवार तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस विवाद के बाद स्वयं मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर आईपीएस अविजीत कुमार रंजन को कटनी एसपी के पद से हटाने का बयान जारी किया था। तहसीलदार डा. शर्मा के द्वारा आईपीएस रंजन के विरुद्ध शासन स्तर पर कई जगह शिकायतें की गर्इं हैं। इन शिकायतों को संज्ञान में लेकर पुलिस मुख्यालय भोपाल ने आईपीएस श्री रंजन के खिलाफ विभागीय जांच की मंजूरी दे दी है।
सुरक्षा के लिए करना होगा भुगतान
बिरसिंहपुर के तहसीलदार डा. शर्मा के द्वारा कटनी के पूर्व एसपी आईपीएस अविजीत कु मार रंजन से जान से खतरे का अंदेशा जताते हुए सशस्त्र सुरक्षा कर्मी संबंधी आवेदन पत्र मिलने पर पुलिस विभाग ने एसडीएम मझगवां और तहसीलदार को पत्र लिखकर बताया कि सशस्त्र पुलिस कर्मी चाहने के लिए हर दिन के हिसाब से विभाग में भुगतान करना होगा। पुलिस कर्मी उपलब्ध कराने के लिए नियमों का हवाला देते हुए बताया गया कि आरक्षक स्तर के पुलिस कर्मी से लेकर उप निरीक्षक स्तर तक के पुलिस अधिकारी को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात करने के लिए हर दिन के हिसाब से इतना भुगतान करना होगा। इस मामले में पुलिस विभाग का कहना है कि अतिरिक्त सुरक्षा के लिए निजी संस्था या व्यक्ति को विभाग ने पुलिस कर्मी के पद अनुसार पैसा जमा कराना होता है। पैसा जमा होने के बाद ही पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था में भेजा जाता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।