सतना वनमंडल में तीन माह के भीतर 257 गिद्ध बढ़कर संख्या 1046 पहुंच गई है। बरौंधा और चित्रकूट गिद्धों के प्रमुख आश्रय बने हैं, जबकि 108 अवयस्क गिद्धों की मौजूदगी सफल प्रजनन का संकेत दे रही है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
वनमंडल सतना के जंगलों में गिद्धों का कुनबा तेजी से बढ़ रहा है। महज तीन महीने के भीतर जिले में 257 नए गिद्ध बढ़ गए हैं। वन विभाग के मुताबिक, सतना वनमंडल में अब गिद्धों की कुल संख्या 1 हजार 46 पर पहुंच गई है। इससे पहले इसी साल 21 फरवरी को हुई गणना में यहां 789 गिद्ध मिले थे। प्रदेश व्यापी ग्रीष्मकालीन तीन दिवसीय गिद्ध गणना के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को दूसरे दिन ने वन विभाग और वन्यजीव विशेषज्ञों को खासा उत्साहित किया है क्योंकि गिद्धों की आबादी में यह उछाल पर्यावरण के लिहाज से बेहद शुभ संकेत है।
108 नौनिहालों ने बढ़ाई उम्मीद
गणना की सबसे बड़ी कामयाबी यह है कि 108 अवयस्क (गिद्ध के बच्चे) पाए गए हैं जबकि वयस्क गिद्धों की संख्या 938 है। इतनी बड़ी तादाद में बच्चों का मिलने से यह कहने में कोई संकोच नहीं कि सतना के जंगलों का वातावरण गिद्धों के कुनबे को बढ़ाने और उनके प्रजनन के लिए पूरी तरह अनुकूल और सुरक्षित है।
अकेले बरौंधा में 677 गिद्ध
गिद्धों की प्रजातिवार और रेंज के हिसाब से देखें तो बरौंधा और चित्रकूट वन परिक्षेत्र गिद्धों के सबसे बड़े गढ़ बनकर उभरे हैं । बरौंधा में सबसे ज्यादा 677 गिद्ध मिले हैं। इसमें अकेले इंडियन / लांग विल्ड (देशी) प्रजाति के 636 गिद्ध शामिल हैं। इसके अलावा यहां 25 सफेद या इजिप्शियन, 15 सफेद पीठ वाले और 1 अत्यंत दुर्लभ राज गिद्ध (किंग वल्चर) भी देखा गया है।
चित्रकूट में भी बड़ा कुनबा
धार्मिक नगरी चित्रकूट के जंगलों में कुल 279 गिद्ध मिले हैं यहां सफेद या इजिप्शियन प्रजाति के 160, काला या सिनेरियस गिद्ध के 52 और 'इंडियन लांग विल्ड' के 67 गिद्धों का बसेरा है अन्य रेंज सिंहपुर में 68 गिद्ध (43 इंडियन लांग विल्ड और 25 सफेद पीठ वाले) मिले हैं । वहीं मझगवां में 14, उचेहरा में 6 और नागौद परिक्षेत्र में 2 इजिप्शियन गिद्ध दर्ज किए गए हैं
मैहर वनमंडल में बढ़ी गिद्धों की संख्या
वनमंडल मैहर अंतर्गत शनिवार को हुई गिद्ध गणना में कुल 329 गिद्ध दर्ज किए गए। इनमें 287 देशी गिद्ध और 42 इजिप्शियन गिद्ध शामिल हैं। वन विभाग द्वारा विभिन्न वन क्षेत्रों, पहाड़ी इलाकों और संभावित आवास स्थलों पर विशेष टीमों के माध्यम से यह गणना कराई गई। सुबह से शुरू हुई निगरानी के दौरान कई स्थानों पर गिद्धों के बड़े समूह दिखाई दिए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को देश के महत्वपूर्ण थिंक-टैंक नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।
सतना नगर निगम में आठ एल्डरमैन की नियुक्ति के साथ परिषद का राजनीतिक समीकरण बदला। एल्डरमैन बैठकों में जनहित के मुद्दे उठा सकेंगे, लेकिन उन्हें बजट, वित्तीय अधिकार और मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा।
सतना में जनसुनवाई के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन और ईपीएफ अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। आशा कार्यकर्ता ने लंबित ज्वाइनिंग की गुहार लगाई, जबकि एक मां ने बीमार बेटे के इलाज के लिए रोजगार मांगा।
सतना फल-सब्जी मंडी में किसानों के लिए बनाई गई पानी की टंकी वर्षों से बंद पड़ी है। अब बच्चे उस पर चढ़ रहे हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बढ़ गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
रेलवे ने 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नई टोकन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। स्वयं उपस्थित यात्रियों को एजेंटों से पहले प्राथमिकता मिलेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और दलालों पर अंकुश लगेगा।
सतना-मैहर में खरीफ सीजन के लिए खाद का पर्याप्त भंडारण होने के सरकारी दावों के बावजूद बिक्री केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें लगी हैं। आंकड़ों में उपलब्धता और वास्तविक वितरण के बीच बड़ा अंतर सामने आया है।
दिल्ली में पीएम निवास के पास राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकाला।
इंदौर में नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का उग्र प्रदर्शन। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंचे छात्रों पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार। विधानसभा में भी गूंजा मुद्दा।
जानिए मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की मुख्य खबरें। कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन, चंबल परियोजना पर तीखी बहस और 7,765.76 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट पर पूरी जानकारी।
रीवा के समान थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीन वारदातों का खुलासा हुआ और चोरी के वाहन व लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया।