नौतपा के बीच सतना में देर रात आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश से मौसम बदला। 24 घंटों में तापमान छह डिग्री तक गिर गया। कई क्षेत्रों में बिजली बाधित रही और प्री-मानसून बारिश के संकेत मिले।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले में नौतपा के पांचवें दिन गुरुवार की देर रात 2 बजे मौसम का यू-टर्न देखने को मिला। अचानक से भीषण गर्मी वाली रात में आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश देखने को मिली। आंधी-तूफान के चलते कई ईलाकों में विद्युत लाईनों और सड़कों में पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आर्इं, जिसके चलते कई इलाकों की बिजली बाधित रही, जबकि नमी भरी हवाएं चलने से तापमान में जरूर गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार की सुबह भी धूप-छांव का दौर जारी रहा। मौसम के परिवर्तन के चलते बीते 24 घंटों में पारा 6 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.5 डिसे. एवं न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 45.1 डिसे. एवं न्यूनतम तापमान 30.4 डिसे. था।
132 केवी बंद, तीन पोल टूटे
देर रात चली आंधी में विद्युत व्यवस्था को बिगाड़ दिया। तेज हवा चलने के कारण सुरक्षा दृष्टि से बिजली कंपनी द्वारा 132 केवी को करीब 2 घंटे तक बंद रखा गया ताकि कोई जनहानि न हो। हवा का बहाव कम होते ही सप्लाई बहाल की गई। शहर संभाग के मेंटीनेंस अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि आंधी-तूफान के चलते तीन इलाकों में पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आर्इं, जिसके चलते बिजली बाधित रही। पुष्पराज कालोनी, कृपालपुर एवं डिलौरा में पोल टूटने की सूचना मिली, जिस पर सुधार कार्य करवाया गया।
बारिश का अर्ल्ट
मौसम विभाग के मुताबिक जिले में आगामी दिनों में हल्की बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के पास बनी ट्रफ लाईन मध्य प्रदेश से होते हुए दिल्ली तक जाने की संभावना है, जिसके चलते 29 से 31 मई तक रीवा सतना समेत कई जिलों में अंधड़ और गरज-चमक के साथ प्री-मानसून जैसे बारिश की संभावना है।
धूप में निकलने से बचें, सिर पर कपड़े या गमछे का उपयोग करें
वर्तमान मौसम में गर्मी का प्रभाव बढने लगा है तथा आगामी दिवस में इसमें और बढ़ोत्तरी की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए आमजनों को एडवायजरी जारी कर सलाह दी गई है कि इस मौसम में अनावश्यक दोपहर के समय घर से बाहर नहीं निकलें। माह मई एवं जून में तापमान की अधिकता के कारण गर्म हवाओं के रूप में लू चलती है, जिससे आमजनों को भी लू लगने की समस्या हो सकती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया, कि अत्याधिक गर्मी एवं तेज धूप के सम्पर्क में आने से शरीर में पानी एवं नमक (लवण) की कमी हो जाती है, जिससे लू लगने की संभावना बढ जाती है। ऐसी स्थिति में आवश्यक सावधानियां अपनाना अत्यंत आवश्यक है। अनावश्यक धूप में निकलने से बचना चाहिये, यदि आवश्यक हो, तो सिर पर कपडे या गमछे का उपयोग करे। आखों पर चश्मा पहन कर चले। घर से बाहर निकलने से पहले कुछ खाकर निकले, जरूरी कार्य सुबह जल्दी या सायंकाल को करे। नोडल अधिकारी डॉ प्रदीप गौतम ने बताया, कि तेज बुखार, सिसदर्द, चक्कर आना, उल्टी, मुहं का सुखना, अत्यधिक प्यास लगना, कमजोरी, पूरे शरीर में दर्द, पसीना नही आना, पेशाब कम आना या पीले गहरे रंग का आना, भूख नही लगना एवं बैहोसी जैसे लक्षण लू के संकेत हो सकते है। ऐसे लक्षण दिखाई दे तो संबन्धित व्यक्ति को तुरंत छायादार एवं ठंडे स्थान पर लिटाकर प्राथमिक उपचार प्रदान करना चाहिए तथा तुरंत ही नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सक को दिखाना चाहिये। लू से बचाव के लिये अत्याधिक मात्रा में पानी एवं तरल पदार्थाे का सेवन करना चाहिए, सूती वस्त्र पहनें एंव ओ.आर.एस. का घोल का सेवन करना चाहिए। धूप में लंबे समय तक कार्य करने से बचना चाहिए। साथ ही दोपहर के समय किचन भट्टी पर कार्य को भी टालना चाहिये। तरल पेय पदार्थ जैसे पानी, छांछ, नींबू का रस, फलों का रस, तरल पेय पदार्थाे का उपयोग निरंतर करते रहना चाहिए। डॉ. गौतम ने बताया कि अधीनस्थ चिकित्सकों को इसके लिये निर्देश जारी कर दिये है तथा पर्याप्त मात्रा में ओ.आर.एस. एवं अन्य दवाईयां की व्यवस्था रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर को उज्जैन से अयोध्या तक 950 किमी की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' शुरू करेंगे। जानिए इस 70 दिवसीय पैदल यात्रा का रूट, धार्मिक अनुष्ठान और मुख्य उद्देश्य।
भोपाल के नीलम पार्क में कोरोना काल के आयुष डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का 11वें दिन भी प्रदर्शन जारी। अर्धनग्न होकर और PPE किट पहनकर स्वास्थ्यकर्मियों ने संविदा बहाली की मांग की।
मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का पोर्टल दोबारा खोलने को लेकर मंत्री निर्मला भूरिया और नरेंद्र शिवाजी पटेल के बयानों में विरोधाभास सामने आया है। जानें पूरी खबर और कांग्रेस की प्रतिक्रिया।
भोपाल के ऐशबाग इलाके में डबल मर्डर सनसनीखेज मामला। पूर्व एएसआई योगेश मरावी ने पत्नी विनीता और साली मेघा उइके की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या की थी। कोर्ट ने आरोपी को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है।
मध्य प्रदेश में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सीएम हाउस घेराव के लिए विशाल रैली निकाली। रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस ने रोका, आंदोलनकारियों की चेतावनी- आदेश मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन।
सतना के मझगवां में पुश्तैनी जमीन पर प्लांटेशन के विरोध में जयस ने प्रदर्शन किया। वन विभाग पर मनमानी के आरोप लगाते हुए संगठन ने वनाधिकार पट्टे, ग्रामसभा के अधिकार और पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग उठाई।
9,850 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाला सागर-सतना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड और विंध्य को नई सड़क कनेक्टिविटी दे सकता है। सर्वे और डीपीआर जारी हैं, जबकि नागौद, उचेहरा और पतेरी क्षेत्र में संभावित संपर्क बिंदुओं पर नजरें टिकी हैं।
सांसद गणेश सिंह ने निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयसीमा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शासकीय मेडिकल कॉलेज सतना में 150 एमबीबीएस विद्यार्थियों ने श्वेत कोट पहनकर चिकित्सा सेवा की शपथ ली।
सतना नगर निगम की एमआईसी और स्मार्ट सिटी बोर्ड बैठक में पेयजल, सड़क, जल निकासी, खेल सुविधाओं और सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव मंजूर हुए। 1080 श्रमिकों की सेवा बढ़ी, 179 हितग्राहियों को आवास योजना में पात्रता मिली।
आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई ऐतिहासिक और दूरगामी प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इस बैठक में औद्योगिक विकास, शिक्षा, सिंचाई, आयुष और महिला एवं बाल विकास क्षेत्र से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। राज्य सरकार ने जबलपुर से इंदौर तक बनने वाले महत्वपूर्ण इकोनॉमिक कॉरिडोर के एकीकृत विकास के लिए एक विशेष कंपनी के गठन को मंजूरी दी है।