सतना में काम दिलाने के बहाने युवती को कथित रूप से बंधक बनाकर नशीला पदार्थ देने और यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर एक महिला समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
काम दिलाने के बहाने युवती को साथ ले जाकर बंधक बनाकर नशा देकर यौन उत्पीड़न करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने सोमवार की रात पीड़िता का हाथ- पैर व मुंह बांधकर रेलवे स्टेशन के करीब फेंक दिया था। ग्रामीणों के जरिए जानकारी लगने पर पुलिस के द्वारा पीड़िता को सोमवार की देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी लगने पर सीएसपी और टीआई जिला अस्पताल पहुंच गए थे। बताया गया कि इस मामले में मंगलवार को एक महिला समेत पांच आरोपियों के खिलाफ कोलगवां पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नशीला पानी पिलाकर किया बेहोश
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि तकरीबन 15 दिन पहले वह काम की तलाश में सिंधी कैम्प गई हुई थी जहां पर मजदूरी करने वाले लोग काम पाने के लिए एकत्र होते हैं। यहां पर भोला डोहर और दाने सिंह नामक युवक आए। इन दोनों ने काम करने के बारे मे ंपूछताछ की । फिर कहा कि उनके पास नियमित रूप से काम करने के लिए एक की जरूरत है। काम दिलान के बहाने दोनों बाइक में बैठाकर ले गए। भरजुना मंदिर के पास बाइक खराब होने का हवाला देकर गाड़ी से नीचे उतार दिया। इसके बाद पीने के लिए पानी दिया। पानी में नशीला पदार्थ था। पानी पीते ही बेहोश हो गई।
हाथ-पैर व मुंह बांधकर फेंक दिया था रेलवे स्टेशन के पास
जानकारी के अनुसार सोमवार की रात साढे दस बजे के करीब कैमा रेलवे स्टेशन के नजदीक एक लड़की बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। उसके हाथ, पैर व मुंह बंधे हुए थे। ग्रामीणो के जरिए जानकारी मिलने पर सरपंच मनोज कुमार मौके पर पहुंचा जिसके द्वारा डायल- 112 को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बेसुध हालत में पड़ी लड़की को आनन- फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी लगते ही सीएसपी देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान, टीआई कोलगवां सुदीप सोनी पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस के द्वारा चिकित्सकों से बातचीत कर पीड़िता के उचित इलाज का प्रबंधन कराया।
मां और भाई की हो चुकी है मौत
कोलगवां पुलिस ने बताया कि मंगलवार को पीड़िता की तबियत में सुधार हुआ तब उसके बयान लिए गए। पीड़िता ने बताया कि उसकी मां का निधन काफी पहले हो चुका है। पिता ने दूसरा विवाह रचा लिया है। कुछ माह पहले भाई की भी मौत हो गई। मां और भाई की मौत के बाद वह अकेली हो गई। पिता उस पर ध्यान नहीं देते, लिहाजा जीवन यापन के लिए मजदूरी करती हूं। पीड़िता ने बताया कि काम की तलाश में तकरीबन 18 दिन पहले मैहर से सतना आई थी और यहां पर छोटा-मोटा काम कर बस स्टैंड में रह रही थी।
महिला ने बीड़ी- सिगरेट से जलाया हाथ
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे जब होश आया तो उसने स्वंय को एक कमरे में पाया। इस घर में भोला डोहर और दाने सिंह के अलावा एक महिला और दो अन्य लोग भी रहते थे। महिला के द्वारा ही भोजन दिया जाता था। भोजन में नशीला पदार्थ रहता था। भोजन करते ही बेहोश हो जाती थी। कई बार पानी में भी नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। महिला के द्वारा मारपीट कर बीड़ी और सिगरेट से हाथ जलाया गया। भोला, दाने और अन्य के द्वारा मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता था। ये चारों रात के समय कमरे में आया करते थे। दिन के समय घर में महिला रहती थी और वह उस पर निगरानी करती थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात उसका हाथ-पैर व मुंह बांधा गया फिर बेहोशी की हालत में फेंक कर आरोपी भाग गए।
पांच पर एफआईआर दर्ज
सीएसपी देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि कैमा स्टेशन के पास मिली लड़की के हाथ- पैर व मुंह बध्ंो हुए थे। वह बेहोशी की हालत में थी। मंगलवार को तबियत में सुधार होने पर उसके बयान लिए गए। पीड़िता के बयान के आधार पर शुरुआती दौर में कोलगवां थाना में धारा 127(2), 123, 115(2), 118(1), 140 (3) और 3(5)बीएनएस के तहत आरोपी भोला डोहर, दाने सिंह, रोहित सिंह, राजकुमार डोहर और नीतू डोहर नामक महिला के खिलाप एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़िता की मेडिकल जांच रिपोर्ट और कोर्ट में दिए गए बयान के आधार पर प्रकरण में धाराएं बढाई जा सकती हैं। पीड़िता के बयान के पश्चात मैहर पुलिस से सम्पर्क कर उसके परिजनों के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। पुलिस की एक टीम को पीड़िता को बंधक बनाकर उसे प्रताड़ित करने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगाया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश को 53,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। वैश्विक मंच पर एआईएम कांग्रेस-2026 में प्रदेश की निवेश क्षमता, नीतियों और भावी संभावनाओं की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सरकार के साथ बनी सहमति के बाद मध्यप्रदेश में तीन दिन से चल रहा इंटर्न डॉक्टरों का धरना समाप्त हो गया है। स्टाइपेंड में 50% की बढ़ोतरी के साथ ₹21,500 प्रतिमाह करने की घोषणा की गई है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मध्य प्रदेश के इंटर्न डॉक्टर्स का आंदोलन तीसरे दिन और उग्र हो गया है। भोपाल और इंदौर समेत प्रदेशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।
मध्यप्रदेश के आबकारी विभाग में सागर जहरीली शराब कांड के बाद उपजा विवाद अब प्रशासनिक व्यवस्था और नियमों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इधर, आबकारी विभाग नोटिस पर मध्यप्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना से पक्ष और जानकारी लेने के लिए उनके फोन नंबर पर बुधवार को दोपहर 2:30 बजे संपर्क किया तो उन्होंने फोन काट दिया।
मध्यप्रदेश में सितंबर महीने के दौरान बैंकिंग सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होने जा रही हैं। हड़ताल और नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के कारण राज्य भर में कुल 9 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। सरकार 5-डे बैंकिंग की जायज मांग को अनावश्यक रूप से टाल रही है। हालांकि, स्थिति को संभालने के लिए सरकार और बैंक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच नई दिल्ली में वार्ता प्रस्तावित है।
दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह