×

सतना में स्कूली बच्चों की जान जोखिम में: ई-रिक्शा में सुरक्षा मानकों की अनदेखी, प्रशासन बेपरवाह

सतना जिले में स्कूली बच्चों को ई-रिक्शा से ढोया जा रहा है, जिसमें न तो कोई सुरक्षा व्यवस्था है, न मानक। ओवरलोडिंग और खराब सड़कों के चलते बच्चों की जान खतरे में है, लेकिन प्रशासन अब तक चुप है। भोपाल और जबलपुर में प्रतिबंध के बावजूद सतना में कार्रवाई न होना गंभीर सवाल खड़े करता है।

By: Yogesh Patel

Jul 24, 20259:41 PM

view26

view0

सतना में स्कूली बच्चों की जान जोखिम में: ई-रिक्शा में सुरक्षा मानकों की अनदेखी, प्रशासन बेपरवाह

हाइलाइट्स 

  • ई-रिक्शा में स्कूली बच्चों की ओवरलोडिंग से बढ़ा हादसे का खतरा।
  • सुरक्षा मापदंडों की अनदेखी- न गेट, न जाली, न हेलमेट जैसी सुविधा।
  • भोपाल-जबलपुर में प्रतिबंध, सतना में कोई ठोस कार्रवाई नहीं।

सतना, स्टार समाचार वेब

हल्के वाहनों में शुमार तीन पहियों वाले  ई रिक्शा में स्कूली बच्चों का परिवहन छात्रों को खतरे में डाल सकता है। भोपाल व जबलपुर जिलों में ई रिक्शा से स्कूलों बच्चों का परिवहन इस तर्क के साथ प्रतिबंधित कर दिया गया है,कि यह स्कूली छात्रों के परिवहन के लिए निर्धारित सुरक्षा के मापदंडों को परा नहीं करती है, लेकिन सतना में इसे संजीदगी से नहीं लिया गया है। इस संबंध में कई अभिभवकों का कहना है कि समय रहते अगर जिला प्रशासन की तरफ से स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम नहीं उठाए गए तो कोई बड़ी घटना घट सकती है। 

मुनाफे  के चक्कर में जोखिम में डाल रहे जान 

बताया जाता है कि ई रिक्शा संचालक रिक्शे में ज्यादा से ज्यादा बच्चें बैठाकर परिवहन कर अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में रहते है। बड़े निजी स्कूलों में तो उनका खुद का ट्रांसपोर्ट सिस्टम रहता है और बसों से स्कूल प्रबंधन बच्चों को घरों से लाना और छोड़ने का काम करता है, लेकिन कई छोटे स्कूलों में परिवहन के लिए स्कूली रिक्शा, वैन व अन्य वाहन अटैच है। मुनाफे के चक्कर में कई चालक  यातायात नियमों का उल्लंघन कर क्षमता से अधिक छात्र बैठाकर परिवहन कर रहे हैं। 


इसलिए असुरक्षित है ई-रिक्शा

  • सड़कों में गड्डे होने की वजह से पलटने की संभावना 
  • ई रिक्शा का ढांचा मजबूत नहीं
  • बच्चों की सुरक्षा के लिए बसों की तरह सेफ्टी जाली नहीं 
  • ई रिक्शा में गेट नहीं, हादसे के समय चोट लगने का खतरा 
  • खराब सड़क व स्पीड ब्रेकर में कमर में जर्क लगने का खतरा
  • ब्रिज व चढ़ाई वाले हिस्सों में ई रिक्शा बड़ी मुश्किल से आगे बढ़ पाते इस कारण हादसों का खतरा

COMMENTS (0)

RELATED POST

पौराणिक कुंड क्षतिग्रस्त होने पर भड़के ग्रामीण, जनसुनवाई में उठी संरक्षण की मांग

पौराणिक कुंड क्षतिग्रस्त होने पर भड़के ग्रामीण, जनसुनवाई में उठी संरक्षण की मांग

सतना के नयागांव में तालाब विस्तार के दौरान प्राचीन कुंड-कुएं क्षतिग्रस्त होने पर ग्रामीणों में आक्रोश। जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर से जांच, दोषियों पर कार्रवाई और धार्मिक धरोहर संरक्षण की मांग की गई।

Loading...

Mar 18, 20263:35 PM

आरटीई प्रवेश में सुस्ती, बिना सत्यापन आवेदनों पर निरस्तीकरण का खतरा बढ़ा

आरटीई प्रवेश में सुस्ती, बिना सत्यापन आवेदनों पर निरस्तीकरण का खतरा बढ़ा

आरटीई एडमिशन 2026-27 में आवेदन तेज लेकिन दस्तावेज सत्यापन धीमा, हजारों आवेदन अधर में। बिना वेरिफिकेशन फार्म निरस्त होंगे, शिक्षा विभाग ने अभिभावकों को समय पर सत्यापन कराने की सख्त चेतावनी दी है।

Loading...

Mar 18, 20263:30 PM

मारकुंडी स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा, लाल तौलिया दिखाकर रोकी एक्सप्रेस ट्रेन

मारकुंडी स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा, लाल तौलिया दिखाकर रोकी एक्सप्रेस ट्रेन

मारकुंडी स्टेशन पर घंटों देरी से नाराज यात्रियों ने ट्रैक पर उतरकर लाल तौलिया दिखाते हुए एक्सप्रेस ट्रेन रोक दी। मानिकपुर ब्लॉक और लेट ट्रेनों से बढ़ी परेशानी, रेलवे प्रशासन में मचा हड़कंप और अफरा-तफरी का माहौल।

Loading...

Mar 18, 20263:23 PM

भोपाल में मचा हड़कंप: जेके यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी

भोपाल में मचा हड़कंप: जेके यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी

भोपाल की जेके मेडिकल यूनिवर्सिटी, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, जेके हॉस्पिटल एवं एलएन मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बीडी और डीएस की टीम सहित पुलिस मौके पर है। कॉलेज कैंपस के चप्पे-चप्पे की बारीकी से तलाशी ली जा रही है।

Loading...

Mar 18, 202612:58 PM

सुप्रीम आदेश: जबलपुर जिला बार में 30 फीसदी महिला आरक्षण लागू

सुप्रीम आदेश: जबलपुर जिला बार में 30 फीसदी महिला आरक्षण लागू

जिला बार एसोसिएशन जबलपुर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 30 फीसदी महिला आरक्षण का प्रावधान लागू करने वाला मध्य प्रदेश का पहला बार एसोसिएशन बन गया है। यह जानकारी जिला बार अध्यक्ष मनीष मिश्रा और सचिव ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने दी।

Loading...

Mar 18, 202611:08 AM