शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के बाद पाकिस्तान पीएमओ द्वारा पीएम मोदी को ग्रुप फोटो से हटाने का मामला सामने आया। सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद पाकिस्तान को अपनी पोस्ट डिलीट करनी पड़ी।

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन के दौरान कूटनीति के बजाय ओछी मानसिकता का एक मामला सामने आया है। सम्मेलन समाप्त होने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया पर एक समूह तस्वीर (Group Photo) साझा की। इस तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कुछ अन्य वैश्विक नेताओं को चालाकी से क्रॉप करके हटा दिया गया था, जबकि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को तस्वीर के बिल्कुल बीच में दिखाया गया था।
पाकिस्तान के इस कृत्य का खुलासा तब हुआ जब भारत की ओर से आधिकारिक और पूरी समूह तस्वीर साझा की गई। दोनों तस्वीरों की तुलना करने पर साफ हो गया कि पाकिस्तानी पीएमओ ने अपनी घटिया राजनीति के तहत पीएम मोदी को तस्वीर से गायब कर दिया था। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने पाकिस्तान की जमकर खिंचाई और आलोचना शुरू कर दी। चौतरफा किरकिरी होने के बाद शहबाज शरीफ के निर्देश पर पुरानी एडिटेड फोटो को डिलीट किया गया और बाद में पूरी वास्तविक तस्वीर को अपने आधिकारिक हैंडल से दोबारा साझा करना पड़ा।
इस हाई-प्रोफाइल शंघाई सहयोग संगठन के मंच पर भारत ने एक बार फिर आतंकवाद के मुद्दे पर दो-ूक और कड़ा रुख अपनाया। एससीओ सदस्य देशों ने आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद के खिलाफ मिलकर ठोस कदम उठाने की साझा प्रतिबद्धता जताई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस संगठन को आतंकवाद और उसके वित्तपोषण (Funding Network) के पूरे तंत्र को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए पूरी तरह एकजुट होकर काम करना होगा।
आतंकवाद से मुकाबले में किसी भी प्रकार के दोहरे मानदंडों (Double Standards) के लिए कोई गुंजाइश न होने की बात जोर देकर कहते हुए पीएम मोदी ने वैश्विक शांति पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज की दुनिया में उपजे सभी युद्ध और आपसी विवादों का समाधान केवल और केवल बातचीत और कूटनीति के मार्ग से ही निकाला जा सकता है। प्रधानमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि युद्ध के मैदान से कभी भी किसी स्थायी समस्या का समाधान नहीं निकल सकता, इसलिए शांति और संवाद ही एकमात्र विकल्प है।
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के बाद पाकिस्तान पीएमओ द्वारा पीएम मोदी को ग्रुप फोटो से हटाने का मामला सामने आया। सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद पाकिस्तान को अपनी पोस्ट डिलीट करनी पड़ी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7.8% जीडीपी ग्रोथ पर बधाई दी और सोना न खरीदने की अपील की। जानें सोने के आयात, रुपए की मजबूती और गोल्ड ईटीएफ निवेश से जुड़ी खास बातें।
सुप्रीम कोर्ट ने कल्याण के शास्त्रीनगर अस्पताल में डॉक्टरों पर हमले के मामले में शिवसेना पार्षद रमेश सुक्रिया म्हात्रे की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि अस्पतालों में मेडिकल प्रोफेशनल्स पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जा सकते।
सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG पेपर लीक प्रदर्शन मामले में छात्रों पर दर्ज FIR रद्द करने का आदेश दिया है। जानिए इस से जुड़ी पूरी खबर, कोर्ट की टिप्पणी और अन्य मुख्य बातें।
उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में संचालित पंजाब नेशनल बैंक की घंटाघर स्थित सोफिया मार्केट करेंसी चेस्ट में अगस्त महीने में आॅडिट के दौरान 7.40 करोड़ रुपए की जाली करेंसी पाई गई। इससे पहले 10-11 अगस्त के आसपास बैंक से आरबीआई भेजी गई रकम में 4.36 लाख रुपए की कैश कमी सामने आई थी।
उत्तर प्रदेश के कौशांबी स्थित पिपरी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर मनौरी में सोमवार दोपहर एक अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस हादसे में आठ बच्चों समेत 11 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि पांच लोग जिंदगी और मौत से अस्पताल में जूझ रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में उनके निज सचिव रहे केके चंद्रवंशी के आवास पर आज सुबह ईडी की टीम पहुंची। दो वाहनों में पहुंचे अधिकारियों ने आवास पर जांच शुरू की। छापे की भनक लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।
अंकित बालियान की हत्या के दो आरोपी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में ढेर हो गए। दो आरोपियों की पुलिस तलााश कर रही है।
प्रयागराज और कौशांबी सीमा पर स्थित मोहम्मदपुर गांव की एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ है। हादसे में 5 लोगों की मौत और 25 के घायल होने की खबर है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में 5 सितंबर को प्रस्तावित CJP मार्च पर रोक लगाने से मना कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि मार्च रोकने के लिए फिलहाल कोई ठोस वजह नहीं है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह