शहडोल मेडिकल कॉलेज के आधा दर्जन से अधिक छात्रों पर श्रीराम रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ और संचालक से मारपीट का आरोप लगा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दीपक जाट, भगवान सिंह, अजय नाकुल समेत अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है। घटना के बाद संचालक को गंभीर हालत में ICU में भर्ती कराया गया। मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाएं भी सामने आईं, जब महिला वार्ड में दो घंटे बिजली गुल रही।

हाइलाइट्स
शहडोल, स्टार समाचार वेब
जिला मुख्यालय में स्थित सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेडिकल कॉलेज के गुंडागर्दी करने वाले आधा दर्जन से अधिक एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले आरोपी छात्रों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। पुलिस ने बताया कि मेडिकल कॉलेज मार्ग में स्थित श्रीराम रेस्टोरेंट एवं भोजनालय में सोमवार की रात में मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने एक जुट होकर होटल संचालक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया, जिसका उपचार जारी है। वहीं होटल संचालक की शिकायत पर में दीपक जाट, भगवान सिंह, अजय नाकुल, समेत आधा दर्जन अन्य छात्र शामिल हैं। जिनके विरुद्ध बीएन एस की धारा 296,351 (3), 115 (2), 189(2) तथा 191(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। ज्ञात हो आरोपी छात्रों द्वारा गुंडागर्दी करते हुए मेडिकल कालेज के समीप स्थित रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ व संचालक के साथ मारपीट की गयी थी। जिसका वीडियों भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें स्पस्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि किस तरह दर्जन भर से अधिक आरोपी छात्र एक साथ रेस्टोरेंट के अंदर धावा बोलकर तोड़फोड़, गाली गलौज व भोजनालय संचालक के साथ मारपीट कर रहें हैं। उनकी इस हरकत से अंदाज लगाया जा सकता है कि वह शहडोल मेडिकल कालेज में पढ़ाई करने नहीं बल्कि गुंडागर्दी करने आए हैं।
जिला चिकित्सालय कराया रिफर
घटना के बाद गंभीर हालत में रेस्टोरेंट संचालक को पहले मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया लेकिन परिजनों ने यहाँ उनकी जान को खतरा बताया और उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाकर भर्ती कराया, जहां आईसीयू में भर्ती कर उपचार कराया जा रहा है।
मेडिकल फीमेल वार्ड में बिजली गुल
जानकरों की माने तो मेडिकल कॉलेज में मंगलवार की रात 9 बजे लगभग 2घंटे तकतकनीकी कारणों की वजह से बिजली गुल रही है। जिससे मरीज के साथ परिजन भी परेशान रहे, टार्च की रोशनी में मरीजों का इलाज करना पड़ा। बताया गया कि इस दौरान इस वार्ड ही नहीं कई वार्ड में बिजली की स्थित आंख मचौली जैसे रही है। तस्वीर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था का आलम क्या है।
घटना घटित होती तो जिम्मेदार कौन
मेडिकल कॉलेज के फीमेल मेडिकल वार्ड में दो घंटे अगर बिजली गुल रही तो इसकी जवाबदेही किसकी है। सिर्फ एक वार्ड में बिजली न रहने पर जिम्मेदार क्या कर रहे थे सवाल उठता है और सवाल उठना भी लाजमी है क्योंकि इस दौरान अगर कोई घटना घटित हो जाती तो नर्सिंग स्टाफ, वार्ड प्रभारी व प्रबंधन अपने आप को जिम्मेदार कभी नहीं मानता। बहरहाल देखना होगा कि भविष्य में समस्या से निजात मिलेगी या इनपर गाज गिरेगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।
मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के मुकुट में एक और वैश्विक नीलम सज गया है। प्रदेश के चार और अद्भुत ऐतिहासिक स्थलों धार की ऐतिहासिक बाघ गुफाएं, रातापानी का गिन्नौरगढ़ किला, मुरैना का बटेश्वर-पदावली-ककरामठ मंदिर समूह और विदिशा की गुप्तकालीन उदयगिरि गुफाएं, को यूनेस्को की विश्व धरोहर की टेंटेटिव (अस्थायी) सूची में शामिल कर लिया गया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने उज्जैन की शाही मस्जिद को तोड़ने के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। प्रशासन और मस्जिद प्रबंधन के बीच आपसी सहमति से 3 फीट हिस्सा और दुकानें हटाने का फैसला हुआ है।