सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'किंग' की शूटिंग मुंबई में शाहरुख खान के घायल होने के बाद रुक गई है। एक्टर को चोट के बाद अमेरिका जाना पड़ा, सितंबर-अक्टूबर में दोबारा शुरू होगी शूटिंग। जानें पूरी स्टार कास्ट और लेटेस्ट अपडेट्स।

स्टार समाचार वेब. एंटरटेनमेंट डेस्क
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' की शूटिंग रुक गई है। खबर है कि फिल्म के लीड एक्टर शाहरुख खान मुंबई में एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अमेरिका जाना पड़ा। हालांकि फिल्म की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है, लेकिन इसकी दमदार स्टार कास्ट और लगातार आ रही खबरों ने इसे चर्चा में बनाए रखा है।

'किंग' में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, अनिल कपूर, अभय वर्मा जैसे कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं। हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख और सुहाना जल्द ही स्कॉटलैंड में फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले थे, लेकिन शाहरुख के घायल होने के कारण योजनाओं में बदलाव आया है।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के गोल्डन टोबैको स्टूडियो में एक जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान का एक्सीडेंट हो गया, जिससे उन्हें चोट लग गई। सूत्रों ने बताया कि चोट की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन शाहरुख अपनी टीम के साथ तत्काल इलाज के लिए अमेरिका रवाना हो गए हैं। अच्छी बात यह है कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं लगी है, बल्कि स्टंट करते समय उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आया है।
सूत्रों ने यह भी बताया कि सर्जरी के बाद शाहरुख को एक महीने का आराम करने की सलाह दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'किंग' की शूटिंग अब सितंबर या अक्टूबर में दोबारा शुरू होगी, ताकि शाहरुख को पूरी तरह से ठीक होने का समय मिल सके। जुलाई से अगस्त तक फिल्म सिटी, गोल्डन टोबैको और यश राज फिल्म्स (YRF) में 'किंग' के विभिन्न हिस्सों की शूटिंग के लिए की गई बुकिंग अगली सूचना तक रद्द कर दी गई है। फिल्म की शूटिंग भारत और यूरोप के विभिन्न लोकेशंस पर होनी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' अपनी भव्यता और बजट को लेकर चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में फिल्म को नए नाम और बदले हुए रन टाइम के साथ रिलीज किया जा सकता है।
महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को 'विमल इलायची' के सरोगेट विज्ञापनों के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। राज्य में पान मसाला पर लगे प्रतिबंध के बीच यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
सनी देओल, करण देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी स्टारर ‘बटवारा 1947’ की विस्तृत समीक्षा। जानें यह फिल्म बंटवारे के दौर में नफरत से परे इंसानियत की कहानी कैसे बयां करती है।
भारतीय फिल्म फेस्टिवल आफ मेलबर्न-2026 के विजेताओं का ऐलान हो गया है। इस साल फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारों और शानदार फिल्मों को सम्मान मिला। वहीं दिग्गज एक्ट्रेस रेखा को एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा रानी मुखर्जी को फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे करने के लिए खास सम्मान मिला।
लंबे समय से अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान का नाम चर्चा में बना हुआ है। मंगलवार को मेकर्स की तरफ से ये एलान किया गया था कि 12 अगस्त यानी आज हैवान का टीजर रिलीज किया जाएगा। जिसके आधार पर तय समयानुसार साइकोलॉजिकल थ्रिलर हैवान का पहला टीजर सामने आ गया है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुनें ये 10 प्रसिद्ध देशभक्ति गीत, जो आपके दिल में देशप्रेम की भावना जगा देंगे।
साल 2026 में कमर्शियल तौर पर सफल फिल्मों के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें धमाल-4 का नाम भी शामिल होगा। अजय देवगन की मल्टी स्टारर इस कॉमेडी फिल्म ने अपनी शानदार कहानी से थिएटर्स में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अब धमाल-4 ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्में 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ओपनिंग प्रेडिक्शन की विस्तार से जानकारी।
तमिल एक्टर और राजनीतिक नेता विजय और उनकी पत्नी संगीता के तलाक मामले में बड़ा मोड़ आया है। संगीता ने चेंगलपट्टू जिला अदालत से अपनी तलाक की याचिका वापस ले ली है।
काजोल के जन्मदिन पर पति अजय देवगन और बहन तनीषा मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर प्यार भरे पोस्ट शेयर किए हैं। अजय ने मजाकिया अंदाज में जोक्स का जिक्र किया, वहीं तनीषा ने पुरानी तस्वीर साझा की।