शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई। जानें क्या है पूरा विवाद, FIR और शंकराचार्य का बयान।

अभी-अभी... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। अविमुक्तेश्वरानंद ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई थी। सरकार के वकील ने जमानत का विरोध किया। वहीं, शंकराचार्य के वकील ने कहा, यह केस एक धर्मगुरु का है, न कि किसी अपराधी का। पूरा मामला साजिश का है।
प्रयागराज/वाराणसी। स्टार समाचार वेब
ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न का मामला अब इलाहाबाद हाईकोर्ट की चौखट पर पहुंच गया है। जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा की सिंगल बेंच शंकराचार्य की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करेगी। यह मामला बटुकों (शिष्यों) के साथ कुकर्म के आरोपों से जुड़ा है, जिसमें पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
सुनवाई से पहले वाराणसी में मीडिया से बात करते हुए शंकराचार्य ने इन आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा...
"सत्य की जीत होगी और झूठ की उम्र लंबी नहीं होती। हम कोर्ट में मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे। सच सामने लाने के लिए अगर नार्को टेस्ट की भी जरूरत पड़े, तो वह होना चाहिए। यदि फैसला पक्ष में नहीं आता है, तो हम सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे।"
यह विवाद प्रयागराज माघ मेले के दौरान शुरू हुआ था। तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी की याचिका पर स्पेशल पॉक्सो कोर्ट के आदेश के बाद झूंसी थाने में FIR दर्ज की गई थी।
आरोप: महाकुंभ 2025 और माघ मेला 2026 के दौरान बच्चों के यौन शोषण का आरोप लगाया गया है।
मेडिकल रिपोर्ट: पुलिस सूत्रों के अनुसार, बच्चों की मेडिकल जांच में कुकर्म की पुष्टि होने का दावा किया गया है।
आरोपी: एफआईआर में शंकराचार्य, उनके शिष्य मुकुंदानंद और अन्य अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है।
इस हाई-प्रोफाइल मामले के बीच शंकराचार्य के वकील श्रीनाथ त्रिपाठी को जान से मारने और कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 20 घंटे के भीतर आरोपी अजीत कुमार सरोज को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी कानून का छात्र है और उसने स्वीकार किया कि उसने अपने पड़ोसी को फंसाने के लिए यह धमकी भरा संदेश भेजा था।
18 जनवरी: माघ मेले में प्रशासन और शंकराचार्य के बीच विवाद।
24 जनवरी: आशुतोष महाराज ने पुलिस कमिश्नर से लिखित शिकायत की।
21 फरवरी: कोर्ट के आदेश पर झूंसी थाने में केस दर्ज।
24 फरवरी: शंकराचार्य ने पुलिस प्रशासन पर साजिश का आरोप लगाया और हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की।
26 फरवरी: मेडिकल रिपोर्ट में कथित तौर पर पुष्टि और एक पीड़ित का मीडिया के सामने बयान।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।