रीवा में स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। 30 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति समाप्त करने के बाद बिना शासन की अनुमति के जेडी कार्यालय से मनमानी पदस्थापना कर दी गई। अब मामला भोपाल पहुंचने से विभाग में हड़कंप मचा है।

स्कूल शिक्षा विभाग में एक और फर्जीवाड़ा हुआ, स्थानांतरण नीति के विपरीत की गई शिक्षकों की पदस्थापना
रीवा, स्टार समाचार वेब
स्कूल शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़ा की कमी नहीं है। एक खत्म नहीं होता तो दूसरा खुल जाता है। नया मामला शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर नई पदस्थापना करने का है। शासन ने जेडी स्तर से शिक्षकों की पदस्थापना पर रोक लगा दी थी। भोपाल से सभी की पदस्थापना होना था लेकिन लेनदेन कर तत्कालीन जेडी ने ताबड़तोड़ मनपसंद स्कूलों में स्थानीय स्तर से ही पदस्थापना के आदेश कर दिए। जब नए जेडी आए तो उनके पास भी इसी तरह की पदस्थापना का दबाव बनाया गया। इसके बाद जब पुराने रिकार्ड खंगाले गए तो 30 आदेश मिल गए। सभी की लिस्ट तैयार की और भोपाल भेज दी गई है।
स्कूल शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़ा और नियम विरुद्ध कार्यों की कोई सीमा ही नहीं है। अभी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से फर्जी दस्तावेज के आधार पर अनुकंपा नियुक्ति के आदेश जारी हुए। 6 फर्जी अनुकंपा नियुक्तिधारी एक साल की जांच में मिले। 7 के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई। अभी कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। यह सब चल ही रहा था कि एक नया मामला संयुक्त संचालक लोक शिक्षण कार्यालय रीवा का भी सामने आया गया है। यहां भी एक फजीवाड़ा पदांकन आदेश जारी करने में किया गया है। तत्कालीन जेडी संतोष कुमार त्रिपाठी के कार्यकाल में यह सारे नियम विरुद्ध आदेश हुए। दरअसल जो शिक्षक प्रतिनियुक्ति में थे। उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त करने के बाद पदांकन जेडी ने सीधे तौर पर खुद ही रीवा से कर दिया। जबकि 2022 की स्थानांतरण नीति में रोक लगा दी गई थी। करीब ऐसे 30 आदेश किए गए। अब जब नीरव दीक्षित जेडी बन कर रीवा में पदस्थ हुए तो उनके सामने भी प्रकरण आए। एक प्रकरण में खूब दबाव भी आया। पुराने आदेशों का भी हवाला दिया गया। इसके बाद जब फाइलें खंगाली गई तो ऐसे आदेशों की लाइनें लग गई। करीब 30 प्रकरण वर्ष 2022 से 2024 के बीच हुए। इन सभी की लिस्ट बनाकर नीरव दीक्षित ने आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय के पास भेज दिया। इसके अलावा तीन नए प्रकरण भी भेज दिए। भोपाल पत्र भेजे जाने के बाद अब हड़कंप मचा हुआ है।
3 साल पहले ही आयुक्त लोक शिक्षण ने बदल दिए थे नियम
पहले सहायक शिक्षक की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर पदांकन का अधिकार डीईओ के पास और जेडी के पास वर्ग दो की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर पदांकन का अधिकार था। वर्ष 2022 में शासन ने नई स्थानांतरण नीति जारी की। नई स्थानांतरण नीति में शासन ने इसमें बदलाव कर दिया। प्रतिनियुक्ति समाप्ति को स्थानांतरण की भांति माना। इसके बाद जितनी भी प्रतिनियुक्ति समाप्त होती हैं। उनका प्रस्ताव शासन के पास भेजने का नियम बना दिया गया। इसके बाद भी रीवा के तत्कालीन जेडी कार्यालय में पुरानी प्रक्रिया से ही पदांकन आदेश जारी करते रहे। हालांकि कुछ समय तक जेडी रहे केपी तिवारी ने दो प्रकरण और नीरव दीक्षित ने एक प्रकरण शासन की गाइड लाइन के अनुसार आयुक्त लोक शिक्षण के पास पदांकन के लिए भेजा है। 3 प्रकरण जो शासन को भेजा गया है, उसमें सुनील कुमार पाठक माध्यमिक शिक्षक पदांकन संस्था शाउमावि पैपखरा, राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी, मार्तण्ड स्कूल क्रमांक 3, प्रज्ञा पटेल हाई स्कूल समान शामिल है।
इन शिक्षकों को रीवा जेडी आफिस से ही पदांकित किया गया
प्रतिनियुक्ति समाप्त करने के बाद गलत तरीके से जेडी कार्यालय से 30 शिक्षकों की पदस्थापना की गई। इसमें श्रीमती गुंजन पाण्डेय माध्यमिक शिक्षक का मार्तण्ड स्कूल क्रमांक 3, आरसी मिश्रा प्रधानाध्यापक की शाउमावि बालक रायपुर कर्चुलियान, महेन्द्र मौर्या प्रधानाध्यापक की हाई स्कूल शासन सिंगरौली, दिलीप कुमार मिश्रा मा. शिक्षक की माध्यमिक शाला हनुमानगंज रीवा, विष्णु प्रताप सत्यम मा. शिक्षक की शापूमावि कुशहा 95 रीवा, वेदांत कुमार तिवारी मा. शिक्षक की शापूमावि पन्नी रीवा, अमर सिंह मा. शिक्षक की शापूमावि बसरेही रीवा, आदित्य कुशवाहा मा. शिक्षक की शामावि चंदई रीवा, वीरेन्द्र सोनी की शापूमावि पहरखा, बालमुकुंद पाण्डेय की शापूमावि लोही रीवा, शिवानंद द्विवेदी मा. शिक्षक की शापूमावि बधई की पाटी रीवा, सिंकदार सिंह मा. शिक्षक की शापूमावि देवरा रीवा, उमाशंकर मिश्रा की शाउमावि मझिगवां, लक्ष्मीकांत पाण्डेय की शाउमावि पहाड़ी, बंसलाल सिंह की शापूमा सरदमन रीवा, संतोष द्विवेदी की शाउमावि पहाड़ी, राजनारायण पाण्डेय शापूमावि जामू, विजय कुमार सिंह शापूमा मरैला, सुनील कुमार श्रीवास्तव, शापूमावि मरैला, मो इमरीस मा. शिक्षक शापूमावि नेबूहा, संदीप कुमार अग्निहोत्री मा. शिक्षक शापूमावि सहजना नंबर 1, नत्थू प्रसाद उर्मलिया मा. शिक्षक शापूमावि नरौरा, महेन्द्र कुमार पटेल शामावि भाठी रीवा, सुदामा प्रसाद कोल उच्च श्रेणी शिक्षक की शाउमावि रौरा, कुमारी दिव्या सिंह शाउमावि रौरा, मनोज कुमार पटैल मा. शिक्षक शाउमावि गुढ़ रीवा, उमाकांत तिवारी शापूमावि शुकुलगवां, राजेन्द्र कुमार मिश्रा धोपखरा, रविधर द्विवेदी माध्यमिक शिक्षक की शामावि बांसी बरगाहिन, रीवा, अमित कुमार तिवारी मा. शिक्षक की शासकीय हाई स्कूल चौरा में की गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।