रीवा लोकायुक्त टीम ने सीधी जिले की चुरहट तहसील के पटवारी शिव प्रताप सिंह को ₹2,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। पटवारी ने शिकायतकर्ता राजेश सिंह से जमीन विवाद संबंधी प्रतिवेदन तैयार करने के लिए ₹5,000 की माँग की थी।

हाइलाइट्स
सीधी. स्टार समाचार वेब
सीधी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ रीवा लोकायुक्त टीम ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को चुरहट तहसील के टिकर खुर्द गाँव में पदस्थ पटवारी शिव प्रताप सिंह को ₹2,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। पटवारी पर आरोप है कि उसने जमीन संबंधी प्रतिवेदन (रिपोर्ट) तैयार करने के एवज में शिकायतकर्ता से ₹5,000 की रिश्वत की मांग की थी। तीन दिनों के भीतर लोकायुक्त की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।
लोकायुक्त टीआई संदीप भदौरिया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायतकर्ता राजेश सिंह ने इस संबंध में 4 नवंबर को लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। राजेश सिंह के अनुसार, उनके जमीन विवाद को लेकर नायब तहसीलदार चुरहट ने एक स्टे आदेश जारी किया था, जिसके बाद पटवारी को राजस्व नियमों के तहत प्रतिवेदन तैयार करना था।
पटवारी शिव प्रताप सिंह ने शिकायतकर्ता राजेश सिंह के पक्ष में रिपोर्ट बनाने के लिए उनसे ₹5,000 की घूस मांगी थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त टीम ने एक सोची-समझी योजना के तहत जाल बिछाया। शनिवार को कार्रवाई के दौरान, पटवारी शिव प्रताप सिंह को शिकायतकर्ता राजेश सिंह से ₹2,000 की नकद राशि लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया गया। पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आंध्र प्रदेश में प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात कर मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों की जानकारी दी। निवेशकों को भोपाल में होने वाले GIS 2027 का दिया न्योता।
पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने इंदौर में प्रेस वार्ता कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट में ₹18 करोड़ के जमीन सौदे, SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी और RSS के खातों पर ED जांच की मांग उठाई।
मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण पर सियासत गरमाई। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सरकार से सुप्रीम कोर्ट में ठोस आंकड़े पेश करने की मांग की, वहीं मंत्री राकेश सिंह ने कांग्रेस पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप।
भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की मासूम की हत्या और रेप के विरोध में बजरंग दल-VHP का प्रदर्शन। थाने के घेराव और 2 किमी लंबे जाम की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट पढ़ें।
देश भर में पराली जलाने के मामलों में मध्य प्रदेश पहले स्थान पर पहुंच गया है। सैटेलाइट आंकड़ों से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वर्ष 2025 में देशभर में पराली जलाने के कुल 33,028 केस सामने आए, जिनमें अकेले मध्य प्रदेश से 17,067 (यानी 50 फीसदी से अधिक) मामले दर्ज किए गए।
राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 15 फीट नीचे नाले में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के रहने वाले आठ श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि 17 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनविश्वास अभियान के उद्यम संवाद में चंबल संभाग स्तरीय औद्योगिक सम्मेलन की घोषणा की। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में ₹1500 करोड़ के ग्लास प्लांट और नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास पर हुई चर्चा।
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में सुप्रीम कोर्ट ने सेशन कोर्ट के ट्रायल पर रोक लगा दी है। मामले को दिल्ली ट्रांसफर करने की याचिका पर सुनवाई जारी है। पढ़ें पूरी अपडेट।
भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक 12 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। गुरुवार रात से लापता बच्ची का शव शुक्रवार को एक खंडहर से बरामद हुआ। पुलिस और FSL टीम मामले की जांच कर रही है।
मध्यप्रदेश की चर्चित दतिया विधानसभा सीट एक बार फिर सियासी और कानूनी चर्चा के केंद्र में है। कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह को नामांकन पत्र में आपराधिक मामले की जानकारी नहीं देने के केस में ग्वालियर हाईकोर्ट से नोटिस जारी होने की जानकारी सामने आई है।