सीधी में कॉलेज से लौट रही छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया, छात्राओं की हिम्मत से बड़ी घटना टली।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
संजय गांधी कॉलेज सीधी से वापस घर जा रही छात्राओं को मनचलों के द्वारा पीछा करते हुए अश्लील कमेंट करने के साथ ही छेड़छाड़ की कोशिश पर लोगों ने पड़कर जमकर धुनाई की है। बताया गया कि सेमरिया क्षेत्र से छात्राएं संजय गांधी कॉलेज सीधी पढ़ने आती हैं सेमरिया बाजार में लोगों ने इन मनचलों को पकड़कर के दिमाग ठिकाने लगा दिया है।
क्या थी घटना ?
जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरिया के हनुमानगढ़ तिराहा में शनिवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को उत्तेजित कर दिया। सीधी कॉलेज में पढकर घर लौट रही छात्राओं का बाइक सवार तीन युवकों द्वारा 10 किलोमीटर पीछा करने और छेडखानी की वारदात ने लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया। हालांकि इस दौरान छात्राओं ने घबराने के बजाय साहस का परिचय दिया और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपियों को पकड़वा दिया। मिली जानकारी के अनुसार, छात्राएं बस से अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान सीधी से ही बाइक सवार तीन युवक जानू साकेत पिता मुन्ना साकेत उम्र 20 वर्ष, धर्मेंद्र साकेत पिता छगोले साकेत उम्र 20 वर्ष और लक्ष्मण साकेत पिता कामता साकेत उम्र 20 वर्ष सभी निवासी ग्राम करगिल थाना जमोड़ी लगातार करीब 10 किलोमीटर तक सीधी से सेमरिया तक उनका पीछा करते रहे। जैसे ही छात्राएं हनुमानगढ़ तिराहा के पास बस से उतरीं, तीनों युवकों ने उन्हें घेर लिया और मोबाइल नंबर मांगने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने छात्राओं का हाथ पकड़ लिया और उनके साथ अशोभनीय हरकतें करने लगे।
छात्राओं ने दिखाई हिम्मत, तीनों आरोपी गिरफ्तार
एकाएक हुई इस घटना से सहमी छात्राएं जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पीडित छात्राओं ने जब पूरी घटना बताई तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोगों ने तीनों युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया। इस दौरान छात्राओं ने भी हिम्मत दिखाते हुए मनचलों का विरोध किया और उन्हें सबक सिखाने में पीछे नहीं रहीं। प्रत्यक्षदर्शी रामू कोल के अनुसार जैसे ही लड़कियों ने शोर मचाया, ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपियों को छात्राओं से अलग किया। इसके बाद उन्हें पकडकर पुलिस को सूचना दी गई। वहीं सूचना मिलते ही सेमरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
सरपंच घराने से संबंधित हैं तीनों मनचले
सीधी से 10 किलोमीटर दूर सेमरिया तक बस का पीछा करने वाले बाइक सवार तीनों मनचले सरपंच घराने से संबंधित हैं। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत करगिल सरपंच मुन्ना साकेत का पुत्र जानू साकेत है। वहीं दो आरोपियों के पिता सरपंच पद के उम्मीदवार रहे। तीनों आरोपी लंबे समय से सीधी शासकीय कॉलेज के समीप ही अधिकांश समय गुजारते थे। इनका ठिकाना कॉलेज के आसपास लगने वाली चाय नास्ते ही दुकानें थी। कॉलेज लगने एवं अवकाश होने के दौरान यह मुख्य रूप से कॉलेज के आसपास मौजूद रहते थे और वहां से गुजरने वाली छात्राओं पर नजर रखते थे। जिन छात्राओं का पीछा करके यह तीनों मनचले सेमरिया तक पहुंचे उनके द्वारा काफी समय से कॉलेज के आसपास रैकी की जा रही थी। गलत मंशा के साथ ही तीनों आरोपी बाइक में सवार होकर छात्राओं के वाहन का पीछा करते हुए सेमरिया तक पहुुंच गए। यहां छात्राओं को घेरकर इनके द्वारा उनसे मोबाइल नंबर मांगने की जिद की जा रही थी। जिसके बाद छात्राओं द्वारा हल्ला मचाया गया।
इनका कहना है
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और तीनों आरोपियों को पकडकर सेमरिया थाना लाया गया। यहां आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
केदार परौहा, थाना प्रभारी, सेमरिया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश को 53,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। वैश्विक मंच पर एआईएम कांग्रेस-2026 में प्रदेश की निवेश क्षमता, नीतियों और भावी संभावनाओं की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सरकार के साथ बनी सहमति के बाद मध्यप्रदेश में तीन दिन से चल रहा इंटर्न डॉक्टरों का धरना समाप्त हो गया है। स्टाइपेंड में 50% की बढ़ोतरी के साथ ₹21,500 प्रतिमाह करने की घोषणा की गई है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मध्य प्रदेश के इंटर्न डॉक्टर्स का आंदोलन तीसरे दिन और उग्र हो गया है। भोपाल और इंदौर समेत प्रदेशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।
मध्यप्रदेश के आबकारी विभाग में सागर जहरीली शराब कांड के बाद उपजा विवाद अब प्रशासनिक व्यवस्था और नियमों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इधर, आबकारी विभाग नोटिस पर मध्यप्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना से पक्ष और जानकारी लेने के लिए उनके फोन नंबर पर बुधवार को दोपहर 2:30 बजे संपर्क किया तो उन्होंने फोन काट दिया।
मध्यप्रदेश में सितंबर महीने के दौरान बैंकिंग सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होने जा रही हैं। हड़ताल और नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के कारण राज्य भर में कुल 9 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। सरकार 5-डे बैंकिंग की जायज मांग को अनावश्यक रूप से टाल रही है। हालांकि, स्थिति को संभालने के लिए सरकार और बैंक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच नई दिल्ली में वार्ता प्रस्तावित है।
दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह