सीधी में रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने वाले रेंजर नीलेश द्विवेदी का स्थानांतरण सवालों के घेरे में। क्या यह राजनीतिक साजिश है या महज एक संयोग? जानिए पूरी रिपोर्ट सीधी से।

सीधी, स्टार समाचार वेब
सीधी जिले में खनिज संपदाओं की माफिया गिरी खासकर रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि वो उन पर कार्यवाही करने वाले अफसर के साथ मारपीट से लेकर अभद्र व्यवहार करने से भी नहीं चूकते हैं, और अभी-अभी ताजा उदाहरण यह भी देखने को मिल रहा है कि चार दिन पहले मझौली क्षेत्र में जिस रेंजर ने रेत माफियाओं के ट्रैक्टर को रोंका था और उस दौरान रेत माफियाओं ने रेंजर की कार्यवाही को बाधित करने और उनके वाहन को रोकने की कोशिश की थी उन्ही रेंजर साहब का बीते कल सीधी जिले से स्थानांतरण कर दिया गया है। रेत माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करने वाले रेंजर का स्थानांतरण महज एक संयोग है या राजनीतिक रसूख वाले इन रेत माफियाओं की साजिश का परिणाम है ये तो कुछ दिन बाद ही खुलासा हो सकेगा।
यहां स्मरण करते चले की मझौली वन परी क्षेत्र में पदस्थ रेंजर नीलेश द्विवेदी द्वारा विगत सप्ताह 15 जून को रेत माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही की थी। जहां उस दौरान माफियाओं की टीम ने उनसे बेहद अभद्र व्यवहार करते हुए उनके कार्यवाही में बाधा डालने का प्रयास किया गया था। इसके बाद भी नियम के तहत रेत माफियाओं का ट्रैक्टर पकडकर जप्त किया गया।
ऐसे में रेत माफियाओं के सामने वन अमला कैसे करेगा कार्यवाही - इस मामले में रोचक बात यह है कि इन्हीं रेंजर नीलेश द्विवेदी को मझौली से वन क्षेत्र चंदिया सामान्य वन मंडल उमरिया के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है। जिस तरह नीलेश द्विवेदी ने रेत माफियाओं पर कार्यवाही की अब उन पर ही ट्रांसफर की गाज गिरी। ऐसे में दूसरे विभाग का अमला रेत माफियाओं पर कार्यवाही करने की हिम्मत कैसे जुटा पाएगा ?
यह मामला वन परिक्षेत्र अधिकारी नीलेश द्विवेदी द्वारा 15 जून रविवार को सुबह 4 बजे की है। जहां क्षेत्रीय भ्रमण पर अपनी टीम के साथ निकले थे जहां महान नदी से अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर को पकड़ कर मझौली ला रहे थे तभी रेत माफिया द्वारा वन टीम के साथ झूमा झपटी करने लगा। इस दौरान मीडिया कर्मियों के पहुंच जाने पर रेत माफिया द्वारा मीडिया कर्मियों से भी झूमा झपटी कर मोबाइल छीनना एवं ट्रैक्टर को छुड़ाने का भरपूर प्रयास किया गया लेकिन रेंजर नीलेश द्विवेदी तटस्थता के साथ माफिया से मुकाबला करते हुए अपनी टीम के बल पर ट्रैक्टर को वन परिक्षेत्र मझौली में लाकर खड़ा कराया है। बताया गया कि ताला से मझौली आते वक्त चुवाही छांदा में ट्रैक्टर ड्राइवर ट्रैक्टर छोडकर भाग गया। जहां वन अमले की टीम ट्रैक्टर चला कर लायी। इस दौरान रेत माफिया जेपी तिवारी पिता मुरली तिवारी चुवाही द्वारा वन अमले से झूमा झपटी कर ट्रैक्टर छुड़ाने का प्रयास किया गया।
वन विभाग की टीम ने की थी बड़ी कार्यवाही
महान नदी से अवैध रूप से रेत निकालकर विक्रय हेतु परिवहन किया जा रहा था जिसे गंभीरता से लेते हुए वन अमला की टीम ने दविस देकर बिना नंबर का ट्रैक्टर ट्राली को रेट सहित पडकर पूंछताछ किया गया। जहां कोई बैध कागजात नहीं उपलब्ध कराया गया। वन परिक्षेत्राधिकारी नीलेश द्विवेदी द्वारा अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध कराकर विवेचना में लिया गया है तथा संपूर्ण घटना की जानकारी थाना मझौली को लिखित में दी गई है।
बिना नंबर का ट्रैक्टर किया गया था जब्त
बिना नंबर का नीला स्वराज ट्रैक्टर ट्रॉली रेत सहित मझौली वन परिक्षेत्र में खड़ा कराया गया है। उस दौरान रेंज आफीसर नीलेश द्विवेदी के साथ पुष्पेंद्र पाण्डेय बीट गार्ड गंजरी, शिवकुमार वर्मा बीट गार्ड पर सिली तथा दिलीप तिवारी, वीरू सिंह सुरक्षा समिति सदस्य कार्यवाही में शामिल रहे। जिसको लेकर भाजपा के कुछ नेताओं ने रेंजर के खिलाफ शिकायत भी की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पिछले एक सप्ताह में राज्य के विभिन्न जिलों से एमडी ड्रग्स, डोडाचूरा, गांजा, स्मैक और चरस समेत ₹5.41 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मालनपुर में गोदरेज की चौथी नई एकीकृत विनिर्माण इकाई का किया शुभारंभ। 450 करोड़ के निवेश से चंबल में रोजगार और औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति।
इंदौर के राऊ इलाके में श्रमिक कॉलोनी के सामने बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने चार दोपहिया वाहनों और ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं।
भोपाल के गौतम नगर में रहवासी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित OYO होटल पर नगर निगम ने की पहली बड़ी सीलिंग कार्रवाई। वहीं व्यापारियों ने मिंटो हॉल स्थित गांधी प्रतिमा के सामने रामधुन गाकर किया विरोध।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने उज्जैन के खाचरोद स्थित भगवान श्री राम मंदिर विवाद पर 72 साल बाद ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि मंदिर की संपत्ति के असली मालिक सिर्फ भगवान श्री राम हैं और इसका उपयोग केवल धार्मिक कार्यों के लिए होगा।
मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में दिव्यांग बच्चों संग राखी बांधी। शक्कर के दामों, सड़कों की स्थिति और अमेरिकी वीजा विवाद पर उनके बेबाक और हास्यप्रद बयानों की पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
मॉडल-एक्टर त्विषा शर्मा की मौत के मामले में सीबीआई की चार्जशीट पर विवाद गहरा गया है। सीबीआई ने इसे आत्महत्या माना है, लेकिन पिता नवनिधि शर्मा ने हत्या का आरोप लगाते हुए अदालत में चुनौती देने का फैसला किया है।
रीवा में 20 अगस्त की बाढ़ के पांच दिन बाद भी कई मोहल्ले जलमग्न हैं। लोग घरों में कैद हैं और नाव से आवाजाही कर रहे हैं। महापौर ने जलभराव के कारणों की जांच और स्थायी समाधान की रिपोर्ट मांगी।
रीवा में सामाजिक कार्यकर्ता से कथित अभद्रता और नशीली सिरप कार्रवाई पर व्यापारियों ने विरोध जताया। सैकड़ों व्यापारियों ने आईजी कार्यालय तक मार्च कर ज्ञापन सौंपा। आईजी ने दोनों मामलों की जांच के निर्देश दिए।
मऊगंज के अलहौवा गांव में ईद मिलाद्दुन्नबी की तैयारी कर रहे चार युवकों पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप है। एक युवक गंभीर रूप से झुलसा, पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और प्रधान आरक्षक निलंबित हुआ।