सीधी के शिकारगंज-भंवरसेन मार्ग पर लगातार बारिश से सड़क किनारे मिट्टी का कटाव बढ़ गया है। कई जगह आधार कमजोर हो चुका है। भारी वाहनों की आवाजाही के बीच हादसे की आशंका बढ़ी, सुरक्षा इंतजाम जरूरी हैं।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
जिले के शिकारगंज-भंवरसेन मार्ग पर लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क किनारे मिट्टी का कटाव तेजी से बढ़ रहा है। बारिश के पानी के बहाव से कई जगह सड़क के नीचे की मिट्टी तक बह गई है, जिससे सड़क का आधार कमजोर हो गया है। सड़क के किनारे गहरी खाई बनने के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है।
स्थिति यह है कि सड़क के किनारे लगातार मिट्टी बहने से सड़क का हिस्सा अंदर से कमजोर होता जा रहा है। यदि बारिश के दौरान इसी तरह कटाव जारी रहा तो सड़क का कमजोर हिस्सा धंस सकता है। खासतौर पर रात के समय या तेज बारिश के दौरान वाहन चालकों के लिए खतरा और बढ़ सकता है। सड़क किनारे सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से किसी वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में जाने की आशंका भी बनी हुई है।
भारी वाहनों की आवाजाही से बढ़ा खतरा
शिकारगंज-भंवरसेन मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण आवागमन मार्ग है। इस मार्ग से बस, ट्रक और अन्य भारी वाहन भी नियमित रूप से गुजरते हैं। ऐसे में सड़क के कमजोर हिस्से पर भारी वाहन का दबाव पड़ने से कटाव और बढ़ सकता है। सड़क का हिस्सा अचानक धंसने की स्थिति में बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता।
बारिश बढ़ी तो मार्ग हो सकता है पूर्णबाधित
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान सड़क के नीचे से पानी के तेज बहाव के कारण मिट्टी लगातार कट रही है। समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो कटाव सड़क के बड़े हिस्से तक पहुंच सकता है। इससे सड़क क्षतिग्रस्त होने के साथ आवागमन प्रभावित होने की स्थिति भी बन सकती है। बारिश का दौर अभी जारी रहने के कारण आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर होने की आशंका है।
तत्काल सुरक्षा इंतजाम की मांग
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मार्ग का तत्काल निरीक्षण कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि फिलहाल प्रभावित हिस्से पर सुरक्षा संकेतक, बैरिकेडिंग अथवा अन्य जरूरी इंतजाम किए जाने चाहिए, ताकि वाहन चालकों को खतरे की जानकारी मिल सके। साथ ही सड़क के नीचे हो रहे मिट्टी कटाव को रोकने के लिए आवश्यक तकनीकी सुधार कार्य कराए जाएं। लोगों ने मांग की है कि किसी दुर्घटना का इंतजार करने के बजाय विभाग बारिश के दौरान ही संवेदनशील हिस्से की मरम्मत और सुरक्षा के स्थायी इंतजाम करे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान अभद्र व्यवहार करने वाले TI रतन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। 'जय जोहार' नारे को लेकर हुए विवाद और सरकार व विपक्ष की प्रतिक्रिया की पूरी विस्तृत जानकारी पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन कर दिया है। रिटायर्ड आईएएस मलय श्रीवास्तव को अध्यक्ष बनाया गया है। जानिए आयोग के कार्य
सूचना का अधिकार कानून लागू होने के 21 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन देश में पारदर्शिता और न्याय की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पारदर्शिता पर काम करने वाले संगठन सतर्क नागरिक संगठन की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 30 जून 2026 तक देश के 28 सूचना आयोगों में 3,85,000 से अधिक अपीलें और शिकायतें लंबित हैं।
मध्य प्रदेश के देवास और इंदौर जिलों में लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र इंदौर (पीटीसी) में पदस्थ हेड कांस्टेबल (ड्राइवर) फिरोज खान के 15 ठिकानों पर बुधवार सुबह एक साथ दबिश दी गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने देर रात प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस सूची में 11 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं, जिनमें से 6 जिलों में नए कलेक्टरों की पदस्थापना की गई है। इसके साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई और अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
भाजपा महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर जेएनयू सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आधुनिक होटल सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 के उज्जैन सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।
मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण के मामले पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से चर्चा की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।
ग्वालियर में 5500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एशिया के सबसे बड़े टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का 29 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह भूमिपूजन करेंगे। जानिए इस मेगा प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी जानकारी और रोजगार के अवसरों के बारे में।
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता आशा के आठ महीने के शावक की मौत हो गई है। वन विभाग पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।