सीधी में मंदिर में चोरी का अनोखा मामला सामने आया, जहां चोर ने पहले पूजा कर भगवान का आशीर्वाद लिया और फिर मुकुट चुरा लिया। सीसीटीवी में कैद वारदात से आस्था और अपराध पर सवाल उठे।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
एक चोर भगवान के मंदिर में पहले आता है...फिर उन्हें शीश नवाता है...उसके बाद भगवान के सिर में धारण किये हुए मुकुट को उतार कर चोरी कर ले जाता है...शायद उसे मालूम नहीं था कि भगवान के इस परिसर में कुछ सीसीटीवी कैमरे उसके इस चोरी को कैद कर रहे हैं जो भगवान के ही आशीर्वाद से उसके चोरी की सजा को भी मुकद्दर कर देंगे।
क्या है मामला
शहर के कन्या महाविद्यालय के सामने स्थित भगवान हनुमान और भगवान शनि देव के मंदिर में चार दिन में दो मर्तबा हुई चोरी की वारदात ने लोगों को हैरान कर दिया है। यह घटना सिर्फ चोरी नहीं, बल्कि आस्था के साथ एक अजीब विरोधाभास भी पेश करती है, क्योंकि चोर ने वारदात को अंजाम देने से पहले पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। शायद वो अपने गुनाह के पहले भगवान से उस गुनाह की माफी मांग रहा था।
मिली जानकारी के मुताबिक प्रथम चोरी में 9 अप्रैल की रात करीब 1 बजे एक अज्ञात व्यक्ति मंदिर में दाखिल हुआ। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि वह पहले मंदिर के बाहर अपने जूते उतारता है, फिर गेट को छूकर प्रणाम करता है। इसके बाद वो अंदर प्रवेश करता है और भगवान हनुमानजी की मूर्ति के पास पहुंचकर श्रद्धा से सिर झुकाता है। वहीं इसके बाद वो हनुमान जी के मुकुट को निकालने की कोशिश करता है, लेकिन जब सफल नहीं होता तो उनके गालों को छूकर मानो आशीर्वाद लेता है और उन्हें चूमता है। फिर वो पीछे स्थित भगवान शनि देव के मंदिर की ओर जाता है, वहां भी प्रणाम करता है और मौके का फायदा उठाकर शनि देव का चांदी का मुकुट चोरी कर अपने पास रख लेता है।
इन सब में हैरानी की बात ये है कि दूसरी मर्तबा 12 अप्रैल की रात लगभग उसी समय वो चोर फिर से मंदिर पहुंचता है। इस बार वह सीधे हनुमान जी के पास जाता है, उन्हें प्रणाम करता है और उनका चांदी का मुकुट व हाथों के कड़े चुरा लेता है। वारदात के बाद वो फिर से भगवान के चरण स्पर्श करता है, बाहर जाकर अपने जूते पहनता है और आराम से निकल जाता है।
बीते रविवार को घटी घटना के बाद आज 13 अप्रैल सोमवार सुबह जब पुजारी अमित मिश्रा मंदिर पहुंचे तो दोनों घटनाओं का खुलासा हुआ। पहले शनि देव और फिर हनुमान जी के आभूषण चोरी होने से मंदिर में हडकंप मच गया। पुजारी ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज देखा और पुलिस को सूचना दी। चोरी गए हनुमान जी के मूर्ति में लगे चांदी के मुकुट की कीमत 20 हजार रुपए तथा शनि जी महराज की मूर्ति से चोरी गए चांदी के मुकुट की कीमत 10 हजार आंकी गई है। चांदी के दोनों मुकुट की कीमत 30 हजार रुपए आंकी गई। कोतवाली थाना में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 331(4), 305(डी) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है, हालांकि अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है।
स्थानीय लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि एक ही मंदिर में चार दिन के भीतर दो बार चोरी होना काफी गंभीर मामला है। अब देखना बाकी ये रहेगा कि गुनाह से पहले भगवान से माफी मांगने के बाद उनका मुकुट चुराने वाला चोर कब तक पुलिस के गिरफ्त में आता है?


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश सरकार ने 2004 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी इरशाद वली को सागर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है। जानिए उनके अब तक के करियर, अनुभव और सागर में उनकी चुनौतियों के बारे में विस्तार से।
मध्य प्रदेश STF ने भोपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा किया है। एक ही पते से 70 से अधिक संदिग्ध पासपोर्ट जारी होने और असम-पश्चिम बंगाल कनेक्शन की पूरी खबर पढ़ें।
रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।
बांधवगढ़ से आया हाथी ई-5 गोरसरी पहाड़ के आसपास मौजूद है। आक्रामक व्यवहार को देखते हुए मैहर प्रशासन सतर्क है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा, कुमकी हाथियों से रेस्क्यू की तैयारी।