सिंगरौली के अमिलिया-सुहिरा मार्ग पर कोयला वाहनों की लंबी कतारों से रोज घंटों जाम लग रहा है। ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन और पुलिस पर यातायात नियंत्रण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हादसों और अव्यवस्था पर चिंता जताई।

हाइलाइट्स:
कोयला वाहनों की लंबी कतारों से अमिलिया मार्ग पर रोज लग रहा जाम
स्कूली बच्चे, मरीज और ग्रामीण घंटों यातायात में फंसने को मजबूर
ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन और पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
जिले के अमिलिया- सुहिरा सड़क मार्ग पर इन दिनों कोयला परिवहन करने वाले भारी वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हालत यह है कि सुबह से लेकर देर रात तक इस मार्ग पर कोल वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं,जिसके कारण आए दिन घंटों जाम की स्थिति बन रही है। सड़क पर फंसे स्कूली बच्चे, मरीज, कर्मचारी और आम ग्रामीण घंटों परेशान होते रहते हैं लेकिन जिम्मेदार कंपनी प्रबंधन और बंधौरा चौकी पुलिस इस समस्या को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कोल परिवहन करने वाली कंपनियां नियमों की अनदेखी कर मनमाने ढंग से भारी वाहनों का संचालन करवा रही हैं। सड़क पहले से ही संकरी है, ऊपर से एक साथ दर्जनों हाइवा और ट्रेलर गुजरने के कारण अक्सर सड़क पूरी तरह जाम हो जाती है। कई बार स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि दोपहिया वाहन चालकों को भी निकलने तक की जगह नहीं मिलती। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर धूल, गड्ढे और भारी वाहनों की तेज रफ्तार ने दुर्घटना का खतरा भी बढ़ा दिया है। कई बार छोटे वाहन और एम्बुलेंस तक जाम में फंस जाती हैं, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन केवल कोयला ढुलाई पर ध्यान दे रहा है जबकि आम जनता की सुरक्षा और सुविधा को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि बंधौरा चौकी पुलिस की मौजूदगी के बावजूद यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। कई बार सड़क पर घंटों जाम लगा रहता हैए लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जाते। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस और प्रशासन सख्ती से वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करे तो काफी हद तक समस्या कम हो सकती है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा स्वास्थ्य विभाग में लोकल पर्चेज के नाम पर लाखों की दवा खरीदी और भुगतान को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। शिकायत कलेक्टर और कमिश्नर तक पहुंचने के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई और जांच आगे नहीं बढ़ सकी।
रीवा के अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में बीएड और एमएड परीक्षाओं के लिए एक ही समिति से संचालित कॉलेजों को आपस में परीक्षा केन्द्र बनाए जाने पर विवाद गहरा गया है। आरोप है कि इससे नकल और नियम उल्लंघन को बढ़ावा मिलेगा।
भोपाल के रविंद्र भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 101 जांबाज पुलिसकर्मियों को रूस्तमजी अवॉर्ड से सम्मानित किया। जानें 2026 की नई पुलिस भर्ती और आवास योजना के बारे में।
रीवा और मऊगंज में भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली ट्रिपिंग और कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। बढ़ते लोड के कारण ट्रांसफार्मर और केबल जल रहे हैं, जबकि शिकायतों के निराकरण में घंटों लग रहे हैं।
सीधी जिले के खम्हरिया गांव में बांस के पेड़ पर लाल कपड़े की पोटली में मासूम का नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसे तंत्र-मंत्र से जोड़ते हुए पुलिस से मामले की गंभीर जांच और कार्रवाई की मांग की।
उज्जैन में किसान कांग्रेस अध्यक्ष अशोक जाट को जिलाबदर करने के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। पुलिस लाठीचार्ज, विधायक महेश परमार का वायरल वीडियो और 21 मई का अल्टीमेटम। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें
सिंगरौली के अमिलिया-सुहिरा मार्ग पर कोयला वाहनों की लंबी कतारों से रोज घंटों जाम लग रहा है। ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन और पुलिस पर यातायात नियंत्रण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हादसों और अव्यवस्था पर चिंता जताई।
पन्ना में पहली बार ड्रोन आधारित एरियल फायर फाइटिंग तकनीक का परीक्षण किया गया। जंगल की आग रोकने के लिए फायर रिटार्डेंट रसायन का छिड़काव किया गया, जिससे वनकर्मियों की सुरक्षा और वन संरक्षण को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
मैहर जिले के परसवाही गांव में सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने एनएच-30 पर चक्काजाम कर दिया। खराब सड़क और गड्ढों को हादसे की वजह बताते हुए प्रशासन और एनएचएआई के खिलाफ नाराजगी जताई गई।
सतना जिला अस्पताल में तीन वर्षों से सर्विसिंग नहीं होने पर दोनों पीएसए ऑक्सीजन प्लांट बंद कर दिए गए। फिलहाल एलएमओ प्लांट से ऑक्सीजन सप्लाई जारी है, लेकिन तकनीकी खराबी की स्थिति में मरीजों पर संकट गहरा सकता है।