सिंगरौली के वैढ़न क्षेत्र से 17 वर्षीय नाबालिग युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

हाइलाइट्स
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
जिले के वैढ़न थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआ बलियरी रोड निवासी एक परिवार की 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के रहस्यमयी ढंग से लापता हो जाने से परिवार में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने मामले में संदेह जताते हुए पुलिस अधीक्षक सिंगरौली से न्याय एवं त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार जमुआ बलियरी रोड निवासी ने कोतवाली वैढ़न में लिखित आवेदन देकर बताया कि 15 मई की सुबह वह ड्यूटी पर चले गए थे, जबकि उनकी पत्नी वैढ़न दवा कराने गई हुई थीं। घर में उनकी दो बेटियां और एक बेटा मौजूद थे। दोपहर करीब 2 बजे जब उनकी पत्नी वापस लौटीं तो उनकी मझली पुत्री 17 वर्ष घर में नहीं मिली। परिजनों ने तत्काल आस पड़ोस एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश शुरू की लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका। घटना के बाद से परिवार गहरे सदमे और भय के माहौल में है।
परिवार ने आवेदन में आरोप लगाया है कि बलियरी रोड वैढ़न आयशा मस्जिद के पास रहने वाला युवक उनकी पुत्री को भगाकर ले जा चुका है। वही इसी मामले की जानकारी वार्ड 39 के पूर्व पार्षद मधु शर्मा को दी गई जिन्होने उक्त घटना को संज्ञान लेते हुए कोतवाली टीआई से संपर्क कर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पीडित परिवार न्याय और कारवाई ना होता देख परिवार एसपी आॅफिस व कोतवाली दोनो जगह पहुंचा। पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए नाबालिग युवती की जल्द से जल्द तलाश कर सुरक्षित बरामद किया जाए तथा आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

भोपाल के ISBT बस स्टैंड पर रविवार शाम वर्मा ट्रेवल्स की बसों में भीषण आग लग गई। आग ने पास खड़ी कई बसों को चपेट में ले लिया। राहत व बचाव कार्य जारी, देखें पूरी खबर।
इंदौर के क्षिप्रा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मुख्य आरोपी सहित चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है।
शिवपुरी के करैरा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा पंडाल में शॉट सर्किट से आग लग गई। कथा का समय बदलने के कारण पंडाल खाली था और बड़ा हादसा टल गया।
बीना रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग व नॉन-इंटरलाकिंग के चलते 26 और 27 अक्टूबर को बीना-रूठियाई मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी। भोपाल, कोटा, कटनी व मुंगावली रूट की ट्रेनें भी प्रभावित।
मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में टेंडर और खरीदी गड़बड़ी के वायरल वीडियो पर ACS संजय दुबे ने दी सफाई। जानें कैसे AI और ई-नगरपालिका से पकड़ी गई करोड़ों की अनियमितता।
ग्वालियर के दारुल कुरआन मदरसे से 26 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। बच्चों ने लोहे की रॉड से पिटाई, भूखा रखने और बच्चियों पर जबरन हिजाब थोपने के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रशासन ने मदरसे को सील कर दिया है।
भोपाल मास्टर प्लान-2047 के प्रारूप पर कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने आपत्ति दर्ज कराई है। कानूनी खामियों, पानी संकट, सार्वजनिक परिवहन और बजट की कमी को लेकर संशोधित ड्राफ्ट जारी करने की मांग की गई है।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शाजापुर में प्रेस वार्ता कर हिंदुत्व को सनातन धर्म से अलग बताया। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मां राजराजेश्वरी मंदिर से सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का आगाज किया।
खरगोन के महेश्वर में नर्मदा नदी के किनारे इंदौर के 343 डिजिटल वोटर कार्ड तैरते मिले। कांग्रेस ने इसे वोट चोरी का सबूत बताते हुए चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ FIR की मांग की और धरने पर बैठी।
मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ शुरू किए जा रहे अपने आगामी राजनीतिक अभियान के नारे (स्लोगन) में बड़ा बदलाव किया है। पहले इस अभियान का नारा लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ तय किया गया था, जिसे अब संशोधित कर लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कर दिया गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह