सिंगरौली के देवरा स्थित प्लांट में कन्वेयर बेल्ट टूटने से श्रमिक की मौत हो गई। घटना के बाद मजदूरों ने हंगामा कर प्रबंधन पर लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के गंभीर आरोप लगाए।

हाइलाइट्स:
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
बरगवां थाना क्षेत्र के देवरा स्थित टीएचडीसी कंपनी में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई। प्लांट में लगी कन्वेयर बेल्ट का पट्टा अचानक टूट जाने से यह दुर्घटना हुई। मृतक श्रमिक दूसरे शिफ्ट में ड्यूटी करने गया था। जहां काम के दौरान वह बेल्ट टूटने से वह ऊंचाई से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक श्रमिक लाल बहादुर सिंह पिता जय प्रताप सिंह निवासी बभनी सोनभद्र की मौत के बाद कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। श्रमिकों का कहना है कि हादसे के तुरंत बाद प्रबंधन ने मामले को दबाने की कोशिश की और शव को छिपाने का प्रयास किया। जैसे ही यह खबर अन्य श्रमिकों तक पहुंची। घटनास्थल पर आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में मजदूरों ने हंगामा शुरू कर दिया। मजदूरों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
श्रमिकों ने बताया है कि कन्वेयर बेल्ट लंबे समय से खराब हालत में थी और कई बार इसकी मरम्मत की मांग की गई थी लेकिन प्रबंधन ने इस ओर गंभीरता नहीं दिखाई। श्रमिकों का आरोप है कि लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ है। हंगामे की सूचना मिलते ही बरगवां पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने श्रमिकों को समझाइश देकर शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इधर श्रमिकों ने मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। घटना के संबंध में श्रमिकोंं से पूछताछ & पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है लेकिन शव छिपाने के आरोपों की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण कर तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है। इधर इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए श्रमिकों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
उनका कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा उपायों पर ध्यान दिया जाता तो एक मजदूर की जान बचाई जा सकती थी। घटना के बाद प्लांट में कामकाज प्रभावित हुआ है और श्रमिकों में भय का माहौल बना हुआ है।
सुरक्षा नियमों की अनदेखी
देवरा टीएचडीसी कंपनी में हुए हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। श्रमिकों का आरोप है कि लंबे समय से सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी। कन्वेयर बेल्ट की स्थिति खराब होने के बावजूद समय पर उसकी मर मत नहीं कराई गई। जिससे यह हादसा हुआ। मजदूरों का कहना है कि उन्हें पर्याप्त सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध नहीं कराए जाते और कई बार बिना उचित ट्रेनिंग के ही जोखिम भरे काम कराए जाते हैं। नियमित सेफ्टी आॅडिट और निरीक्षण भी केवल औपचारिकता बनकर रह गए हैं। इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा नियमों के पालन की हकीकत को उजागर कर दिया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने 150 पुलिस निरीक्षकों (TI) को डीएसपी (DSP) के पद पर पदोन्नत किया है। 10 सितंबर 2026 को जारी आदेश और नई पदस्थापना की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने 2004 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी इरशाद वली को सागर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है। जानिए उनके अब तक के करियर, अनुभव और सागर में उनकी चुनौतियों के बारे में विस्तार से।
मध्य प्रदेश STF ने भोपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा किया है। एक ही पते से 70 से अधिक संदिग्ध पासपोर्ट जारी होने और असम-पश्चिम बंगाल कनेक्शन की पूरी खबर पढ़ें।
रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।