सतना में बीए सेकंड ईयर की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी अभिषेक विश्वकर्मा गिरफ्तार हुआ। आरोपी ने नशीला पेय पिलाकर छात्रा को जबलपुर, भोपाल और दिल्ली ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने भिलाई से छात्रा को बरामद किया और मुख्य आरोपी सहित दो नाबालिग अपचारियों को हिरासत में लिया।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
बहन से मिलाने के बहाने बुलाया, गाड़ी में बैठाकर नशीला पेय पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। बेहोशी की अवस्था में छात्रा को जबलपुर ले गया। कुछ घंटे होटल में रहकर छात्रा को लेकर भोपाल और दिल्ली ले गया जहां छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा को आरोपी युवक भिलाई ले गया जहां से पीड़ित छात्रा को पुलिस ने तलाशा। पीड़िता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी व नाबालिग अपचारियों को धर दबोचा। इस संबंध में टीआई नागौद अशोक पांडेय ने बताया कि एक सितम्बर को पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह बीए सेकंड ईयर की छात्रा है, जब वह 12वीं में पढती थी तब उसका परिचय अभिषेक से हुआ। 24 जुलाई को फोन कर अभिषेक ने कहा कि मेरी दीदी मिलना चाहती है घर के बाहर चार पहिया गाड़ी लेकर अभिषेक खड़ा हुआ था। गाड़ी में तीन अन्य भी बैठे थे। गाड़ी में बैठते ही अभिषेक ने पीने के लिए पानी दिया। पानी पीते ही बेहोश हो गई।
अभिषेक और उसके साथी जबलपुर के लवली होटल ले गए। यहां से अभिषेक के साथ लौट गए। जबलपुर में चार घंटे रुकने के बाद अभिषेक टेÑन के जरिए भोपाल फिर उसके बाद दिल्ली ले गया। यहां ले जाकर अभिषेक के द्वारा दुष्कर्म किया गया। कई दिनों तक भोपाल और दिल्ली में रखने के बाद अभिषेक सतना लेकर आया। जहां रावेन्द्र विश्वकर्मा मिला जिसके दोस्त के यहां अभिषेक एक दिन रखे रहा जहां अगले दिन वह अपने साथ भिलाई ले गया। पीड़ित छात्रा को पुलिस और परिजनों ने भिलाई से तलाशा। पीड़िता के बयान के आधार पर धारा 87, 64(2) (एम), 142, 3(5)बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर सोमवार को आरोपी अभिषेक विश्वकर्मा पिता गिरजा प्रसाद विश्वकर्मा निवासी अतरवेदिया और दो नाबालिग अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई में एसआई सत्यकीर्ति सिह, एएसआई अनिल तिवारी, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र पांडेय, पंकज मिश्रा शामिल रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।