मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र के राछो घाट पर अनियंत्रित होकर एक बस रेलिंग तोड़कर खाई में गिर गई। तीन दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को शहपुरा अस्पताल पहुंचाया गया। घायल शहपुरा जनपद क्षेत्र के ही आसपास के गांव के निवासी हैं।
इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां पर एक बस दुर्घटना में 16 लोगों की मौत हो गई। वहीं दावा किया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। 34 लोगों को ले जा रही बस टोल रोड पर बेकाबू हो गई और एक कंक्रीट बैरियर से टकराकर पलट गई।
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के थाना जावर अंतर्गत इंदौर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटेल ढाबे के पास देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सीमेंट से भरा एक ट्राला अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्राले के केबिन में चालक बुरी तरह दब गया।
मध्य प्रदेश के भिंड जिले के लहार में टूटी पुलिया से एक ट्रैक्टर ट्राली नीचे नहर में जा गिरी। इस हादसे में ट्रैक्टर में सवार तीन किसानों की मौत हो गई। तीनों किसान यूपी में अपनी उपज बेचकर वापस लौट रहे थे। हादसा बीती देर रात हुआ।
हिमाचल के जिला मंडी में वीरवार में बड़ा बस हादसा हो गया। सरकाघाट उपमंडल के मसेरन क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 यात्री घायल हो गए हैं।

















