दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश और यमुना नदी में उफान से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से शाम लोहा पुल बंद हो जाएगा। मौसम विभाग ने सात सितंबर तक बारिश का पूर्वानुुमान जताया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उधर, दिल्ली से सटे गुरुग्राम में सोमावार को हुई बारिश से सड़कें तालाब बन गई।
जम्मू-कश्मीर के जिला रियासी के अंतर्गत बदड़ माहौर में भूस्खलन की घटना सामने आई है। हादसे की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई। मलबे से अब तक सात शव बरामद किए गए हैं। यहां और भी लोगों के फंसे होने की आशंका है। अन्य लोगों की तलाश जारी है।














