नासा ने घोषणा की है कि वह आईएसएस से एक्सियम-4 मिशनके प्रस्थान और पृथ्वी पर वापसी का सीधा प्रसारण करेगा। यह मिशन एक निजी अंतरिक्ष यात्री मिशन है, जिसमें भारत के शुभांशु समेत 4 अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं। पृथ्वी वापसी के बाद यह यान कैलिफोर्निया तट के पास सागर में लैंड करेगा।
भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से पृथ्वी की मंत्रमुग्ध कर देने वाली तस्वीरें साझा की हैं।














