देश में सड़क हादसे लंबे समय से एक गंभीर सामाजिक समस्या बने हुए हैं। हर साल लाखों लोग हादसों का शिकार होते हैं। हजारों परिवार अपनों को खो देते हैं। इसी गंभीर मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में एक अहम बयान दिया, जिसमें उन्होंने दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए राहवीर योजना और सम्मान की जानकारी दी।
गडकरी ने सड़क हादसों को लेकर कहा- हमने कई पॉइंट्स पर ध्यान दिया है। रोड इंजीनियरिंग, जिसमें फ्लाईओवर बनाना। ब्लैक स्पॉट को लेकर काम करना है। कारों में चार की जगह छह एयरबैग लगने लगे। अब दिक्कत यह है कि लोग हेलमेट नहीं पहनते हैं। हमने इसे भी अनिवार्य किया कि बाइक खरीदने के साथ हेलमेट भी मिले।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पहले 8 लेन एलिवेटेड हाईवे को देश को समर्पित किया। गुरुग्राम से दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट तक बने इस द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 का भी उद्घाटन हुआ। इन दोनों प्रोजेक्ट पर 11 हजार करोड़ की लागत आई है। इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली और गुरुग्राम के बीच जाम खत्म होगा।
गड़कर ने कहा कि इन बसों को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सबसे पहले महाराष्ट्र के नागपुर में शुरू किया जाने वाला है। इसके बाद इसे दिल्ली-मुंबई समेत देश के अन्य शहरों में भी चलाया जाएगा। मेट्रो की कॉस्ट प्रति किलोमीटर 450 करोड़ है और इस बस की कॉस्ट 2 करोड़ है, तो इसका टिकट डीजल बस की तुलना में 30 फीसदी कम होगा।
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित आवास पर बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी उमेश विष्णु राउत को गिरफ्तार किया।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स की अटकलों पर विराम लगा दिया हे। गडकरी ने X पर गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' एक पोस्ट के माध्यम से दो पहिया वाहनों से टोल टैक्स लिए जाने की खबरों को गलत बताया।


















