×

भोपाल: चौकी को मिला थाने का दर्जा... कोलार से अलग हुए 40 गांव

भोपाल के सबसे व्यस्त कोलार क्षेत्र की पुलिसिंग व्यवस्था में बड़ा फेरबदल हुआ है। लंबे समय से लंबित कजलीखेड़ा पुलिस चौकी को अब पूर्ण थाने का दर्जा मिल गया है। मध्यप्रदेश राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के साथ ही यह प्रभावी हो गया है, लेकिन इस नए थाने के गठन के साथ ही क्षेत्रफल के असंतुलन ने रहवासियों की टेंशन बढ़ गई है।

By: Arvind Mishra

Feb 14, 20261:17 PM

view11

view0

भोपाल: चौकी को मिला थाने का दर्जा... कोलार से अलग हुए 40 गांव

कोलार क्षेत्र की पुलिसिंग व्यवस्था में बड़ा फेरबदल हुआ है।

  • कजलीखेड़ा का होगा 52 किमी का दायरा
  • दूरी और सीमांकन ने बढ़ाई लोगों की टेंशन

भोपाल। स्टार समाचार वेब

भोपाल के सबसे व्यस्त कोलार क्षेत्र की पुलिसिंग व्यवस्था में बड़ा फेरबदल हुआ है। लंबे समय से लंबित कजलीखेड़ा पुलिस चौकी को अब पूर्ण थाने का दर्जा मिल गया है। मध्यप्रदेश राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के साथ ही यह प्रभावी हो गया है, लेकिन इस नए थाने के गठन के साथ ही क्षेत्रफल के असंतुलन ने रहवासियों की टेंशन बढ़ गई है। जहां कोलार थाना क्षेत्र अब सिमट कर छोटा हो गया है। वहीं कजलीखेड़ा थाने के पास एक विशाल और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक क्षेत्र आ गया है। सीमांकन को लेकर रहवासियों की परेशानियां बढ़ गई है।

असंतुलित सीमांकन ने बढ़ाई चिंता

भोपाल जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने कोलार रोड थाने पर बढ़ते अपराध और आबादी के दबाव को कम करने के लिए कजलीखेड़ा थाने को बना दिया है। आदेश के मुताबिक, कोलार थाने से करीब 40 गांव और मोहल्लों को काटकर कजलीखेड़ा में जोड़ा गया है।

अब बढ़ गई थाने की दूरी

नए थाने के बनने से यहां के रहने वालों की मुसीबत कम होने के बजाय बढ़ गई  है। दरअसल, डी-मार्ट के आगे का पूरा इलाका अब कजलीखेड़ा थाने के अंदर आएगा। ऐसे में अगर किसी को पुलिस के पास जाना हो या रिपोर्ट लिखवानी हो, तो उन्हें अपने घर से काफी दूर नए थाने तक पहुंचना होगा।

कजलीखेड़ा को मिला 52 वर्ग किमी क्षेत्र

बंटवारे से पहले कोलार थाना 72 वर्ग किमी के विशाल क्षेत्र में फैला था, जिसकी सीमाएं सीहोर और रायसेन जिले तक लगती थीं। नए आदेश के बाद कजलीखेड़ा थाने को 52 वर्ग किमी का भारी-भरकम दायरा मिला है, जबकि कोलार थाना अब मात्र 20 वर्ग किमी के दायरे में सिमट गया है।  

COMMENTS (0)

RELATED POST

भटका हाथी भरत हथनी संग गुढ़ पहुंचा, मोहनिया टनल के ऊपर पहाड़ी पर डेरा

भटका हाथी भरत हथनी संग गुढ़ पहुंचा, मोहनिया टनल के ऊपर पहाड़ी पर डेरा

रीवा जिले के गुढ़ क्षेत्र में जंगली हाथी भरत अपनी हथनी के साथ पहुंच गया है। मोहनिया टनल के ऊपर पहाड़ी पर दोनों का मूवमेंट बना हुआ है। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

Loading...

Mar 07, 20264:46 PM

हम तो भई जैसे हैं, वैसे ही चलेंगे...तहसील से लेकर कलेक्ट्रेट तक में सब मिले गायब

हम तो भई जैसे हैं, वैसे ही चलेंगे...तहसील से लेकर कलेक्ट्रेट तक में सब मिले गायब

रीवा में सरकारी कार्यालयों में लेटलतीफी का मामला सामने आया है। तहसील और कलेक्ट्रेट में सुबह 10:45 बजे तक कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। फरियादी इंतजार करते रहे जबकि कई कमरों में ताले लटके रहे।

Loading...

Mar 07, 20264:43 PM

होली पर बुजुर्ग की हत्या मामले में सात आरोपी गिरफ्तार, गांव में तनाव बरकरार

होली पर बुजुर्ग की हत्या मामले में सात आरोपी गिरफ्तार, गांव में तनाव बरकरार

रीवा के हनुमना थाना क्षेत्र के ढाबा गौतमान गांव में होली पर हुए हत्याकांड में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गांव में अब भी तनाव का माहौल है और सुरक्षा बल तैनात हैं।

Loading...

Mar 07, 20264:38 PM

रीवा में समान नाका शराब समूह सबसे महंगा, 65 करोड़ की बोली में हुआ टेंडर

रीवा में समान नाका शराब समूह सबसे महंगा, 65 करोड़ की बोली में हुआ टेंडर

रीवा में नई आबकारी नीति के तहत शराब दुकानों की टेंडर प्रक्रिया जारी है। समान नाका समूह के लिए 55.44 करोड़ आरक्षित मूल्य के मुकाबले 65 करोड़ की बोली लगी, जिससे यह सबसे महंगा समूह बन गया।

Loading...

Mar 07, 20264:36 PM

सतना की भूमिका जैन ने तीसरे प्रयास में यूपीएससी पास कर रचा नया इतिहास

सतना की भूमिका जैन ने तीसरे प्रयास में यूपीएससी पास कर रचा नया इतिहास

सतना की भूमिका जैन ने यूपीएससी 2025 परीक्षा में 331वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। तीसरे प्रयास में मिली सफलता से उन्हें भारतीय राजस्व सेवा में सेवा देने का अवसर मिलेगा।

Loading...

Mar 07, 20264:33 PM