मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।

मुख्यमंत्री के साथ अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान में निगम तथा मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियो का उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का समूह चित्र।
भोपाल में निगम-मंडल के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों को सीएम ने दी सीख
भोपाल बैठने से काम नहीं चलेगा, जनता के बीच भी जाना पड़ेगा
जन समस्या के काम में विभागीय और प्रभारी मंत्री करेंगे सहयोग
18 विभागों के अफसरों ने दिया प्रजेंटेशन और बताए अधिकार

मुख्यमंत्री ने निगम तथा मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियो के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंत्री का दर्जा प्राप्त कुल 63 नवनियुक्त गैर-सरकारी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष शामिल हुए। कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने स्वयं उपस्थित होकर पदाधिकारियों को उनके कार्यक्षेत्र, शक्तियों की सीमाओं और सुशासन के लक्ष्यों पर मार्गदर्शन के साथ अहम सुझाव दिए और जिम्मेदारियों का एहसास कराया। सीएम ने पदाधिकारियों को बताया कि निगम-मंडल और प्राधिकरण सरकार की योजनाओं को तेजी से लागू करने में किस तरह भूमिका निभा सकते हैं। यही नहीं, सीएम ने यह भी कहा कि सिर्फ भोपाल में बैठने से काम नहीं चलेगा। जनता के बीच भी जाना पड़ेगा। उनकी समस्या सुननी पडेगी और समाधान भी करना पड़ेगा। इसके साथ ही जन संवाद का तरीका संवेदनशील होना चाहिए। कुर्सी का अहम और अकड़ नहीं दिखनी चाहिए। जनता ने हमें काम के लिए चुना है।

मुख्यमंत्री ने निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
मंत्रियों से तालमेल बना कर चलें
सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार जनता की है। किसानों की है। जनकल्याण ही हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता से जुड़े काम में विभागीय और जिले के प्रभारी मंत्री भी पूरा सहयोग करेंगे। सबसे तालमेल बना कर चलना पड़ेगा। सीएम ने कहा कि सरकार चुनावा के दौरान संकल्प पत्र 2023 में किए गए हर वादों को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए प्रतिवद्ध है।
काफिले का दिखावा नहीं करने की हिदायत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पदाधिकारियों को समय की पाबंदी, अनुशासन और जनहित में तत्परता से कार्य करने का सख्त पाठ पढ़ाया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में स्पष्ट किया है कि लेट-लतीफी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम ने पदाधिकारियों और नेताओं को अपने काफिले का दिखावा नहीं करने की भी सख्त हिदायत दी है। सीएम ने उदाहरण देते हुए कहा-अनुशासनहीनता या बड़ा काफिला दिखाने पर अधिकार तक छीने जाने की कार्रवाई की गई है।
मौजूद रहे 18 विभागों के पीएस-एसीएस
सामान्य प्रशासन और वित्त विभाग के साथ-साथ 18 विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव उपस्थित रहे। अफसरों ने पदाधिकारियों को निगम-मंडलों के कामकाज, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और वित्तीय प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी।
अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी
वहीं प्रशिक्षण के दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पदाधिकारियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि अक्सर संगठनात्मक बैठकों और प्रशिक्षण शिविरों का हिस्सा होती हैं। पार्टी नेतृत्व द्वारा स्पष्ट किया जाता है कि अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिम्मेदारी दी गई है तो सरकार की नीतियों और योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। साथ ही पार्टी लाइन के खिलाफ सार्वजनिक बयानबाजी न करें।
यह भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश में 'श्वेत क्रांति' की नई लहर: 26 हजार गाँवों को डेयरी नेटवर्क से जोड़ेंगे : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विपक्ष पर प्रहार: 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' से टूटेगी 1971 की बेड़ियाँ
नव संवत्सर 2083: सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन आज भी हमारा मार्गदर्शक - मुख्यमंत्री


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।