सतना नगर निगम में आयुक्त की कुर्सी छह दिनों से खाली है। राजनीतिक सहमति नहीं बनने से नई पदस्थापना टली हुई है। 2027 निकाय चुनाव की रणनीति भी नियुक्ति में अहम वजह मानी जा रही है।
मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव 2027 को लेकर सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। महापौर और नगरपालिका अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए नगरीय प्रशासन आयुक्त को अधिकृत अधिकारी बनाया गया है।














