चक्रवात मोन्था आंध्र प्रदेश के काकीनाडा से गुजरकर बुधवार सुबह ओडिशा के गंजम में गोपालपुर बीच पर पहुंच गया है। गंजम के समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं और 80-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। लैंडफॉल के बावजूद अगले 6 घंटों तक इसका असर रहेगा।
एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में हुई चौंकाने वाली घटना, जहां दिल्ली उतरने वाला यात्री गलती से भुवनेश्वर पहुंच गया। जानें क्या हुआ और एयरलाइन ने इस पर क्या कहा। सुरक्षा चूक और एयरलाइन की जांच पर पूरी खबर।














