सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र के जमगड़ी गांव में मंगलवार शाम को दर्दनाक हादसा हुआ। दो भालुओं ने तीन युवकों पर अचानक हमला कर दिया। इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद गांव में भय और दहशत का माहौल है।
शहडोल के जैतपुर वन परिक्षेत्र में खेत में काम कर रहे किसान पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। स्थानीय लोग जैतपुर वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। जानें पूरा मामला।














