प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओमान की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर मस्कट पहुंचे। जहां उन्हें गर्मजोशी भरा स्वागत मिला। मस्कट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के वीआईपी हॉल में अतिथि देश के लिए एक आधिकारिक स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन भारत के मैरिज सीजन की लॉजिस्टिक चुनौतियों के कारण एक बार फिर विदेश (दुबई, मस्कट या दोहा) में आयोजित किया जाएगा। ऑक्शन 15 से 18 दिसंबर के बीच हो सकता है, जिसमें दुबई सबसे आगे है। अगला आईपीएल सीजन 20 मार्च से शुरू होने की संभावना है।














