सुकमा के एर्राबोर थाना क्षेत्र में आज सुबह जवानों और नक्सलियों का आमना सामना हो गया। सुबह से रुक रुक कर फायरिंग हो रही है। मुठभेड़ की पुष्टि पुलिस ने की है। जवानों ने एक माओवादी को मार गिराया है। जिसका शव भी बरामद कर लिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गोवा में स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर नौसैनिकों के साथ दिवाली मनाई। यह 12वीं बार है जब पीएम मोदी ने जवानों के बीच जाकर त्योहार मनाया। नौसैनिकों को संबोधित करते हुए, पीएम ने आत्मनिर्भर भारत के प्रतीक आईएनएस विक्रांत की जमकर तारीफ की और कहा कि इसकी मौजूदगी से पाकिस्तान की रातों की नींद उड़ गई है। उन्होंने भारत की बढ़ती सैन्य शक्ति, स्वदेशी रक्षा उत्पादन और माओवादी हिंसा में आई भारी कमी पर भी बात की। उन्होंने जोर दिया कि अब औसतन हर 40 दिन में एक स्














