मैहर के हरनामपुर में गल्ला व्यापारी की दुकान से महज 16 सेकंड में 8 लाख की चोरी हो गई। आरोपी लाल रंग की बाइक से आया और सीसीटीवी में कैद हो गया। व्यापारी का कहना है कि रकम दो दिन पहले बैंक से निकाली थी। पिछले पांच साल में यह पांचवीं चोरी है, जिससे व्यापारियों में भारी आक्रोश है।
सतना और मैहर जिले में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। चोर गिरोह सूने मकानों और दुकानों को निशाना बना रहे हैं। अमरपाटन में सराफा दुकान से 25 लाख की चोरी के बाद रामनगर, टिकुरिया टोला और मारुति नगर में अलग-अलग घटनाओं में लाखों के जेवरात और नगदी चोरी हो गए। पुलिस जांच में जुटी है लेकिन खुलासा नहीं हो सका।














