रीवा के रानी तालाब मंदिर में चैत्र नवरात्र के पहले दिन हजारों श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में मेला सजा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और स्वास्थ्य कैंप की व्यवस्था भी प्रशासन ने की।
रीवा में शारदेय नवरात्रि के अवसर पर पूरा शहर माता रानी की भक्ति में डूबा है। फूलमती मंदिर, जलपा देवी और रानी तालाब देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शहर में करीब 500 स्थानों पर दुर्गा पंडाल और झांकियां सजाई गई हैं, जिनमें सतरंगी रोशनी और भक्ति संगीत से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।














