विश्व बैंक ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि अमेरिका-ईरान युद्ध और मिडिल ईस्ट संकट के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा। वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की विकास दर 6.6% रहने का अनुमान है।
चालू वित्त वर्ष के लिए विश्व बैंक ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.3% से बढ़ाकर 6.5% की। उपभोग में मजबूती से भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा, पर AI और अमेरिकी टैरिफ से चुनौती।














