विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद के लिए चार दावेदार सामने आए हैं, जबकि 26 जून को अधिवेशन और 28 जून को मतदान कराए जाने की तैयारी चल रही है।
सतना में विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हैं। चार प्रमुख दावेदार मैदान में हैं, जबकि 1700 वोटरों के बीच राजनीतिक प्रभाव भी चुनाव को दिलचस्प बना रहा है।














