मध्यप्रदेश के इंदौर में आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप का मुकाबला खेलने आई आस्ट्रेलियन टीम की दो खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने पांच थानों की टीम बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे पकड़ लिया।
मध्यप्रदेश पुलिस के इतिहास में एक बड़ा और शर्मनाक मामला सामने आया है। सिवनी जिले के हवाला लूटकांड में अब पुलिस के ही अफसरों पर डकैती और अपहरण का केस दर्ज किया गया है। एसडीओपी, एसआई सहित 11 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज की गई है।














