तमिलनाडु में भी एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। जहां नौ लोगों की मौत हो गई। दो बच्चों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल भी हैं। यह हादसा तब हुआ, जब एक सरकारी बस दूसरी तरफ की लेन में चली गई और दो गाड़ियों से टकरा गई। यह हादसा एक नेशनल हाईवे पर हुआ।
छतरपुर जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र में कैंडी गांव के पास कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में मां-बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।














