ने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। अधिकांश रूख बढ़त की ओर ही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार सुबह तक 24 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 1,00,097 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत चढ़कर 1,15,275 रुपये प्रति किलो हो गई।
सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको बताते हैं, ताजा भाव। आज शनिवार, 21 जून 2025 को सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। चांदी की कीमत एक बार फिर ₹1 लाख के पार पहुंच गई है।













