देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन कर रहा है। इस ऐतिहासिक मौके पर राजधानी नई दिल्ली स्थित राजघाट पर राजकीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां देश के शीर्ष नेतृत्व से लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गजों ने पहुंचकर बापू को पुष्प अर्पित किए।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश नाथ काटजू की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कई विधायक और विधानसभा के अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य विधानसभा के सेंट्रल हॉल में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। जयंती के अवसर पर सीएम ने उनके योगदान का पुण्य स्मरण किया।















