नौतपा की शुरुआत आज यानी सोमवार से हो गई है, जो 2 जून तक रहेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 28 मई तक पूरा प्रदेश लू की चपेट में रहेगा। यानी, नौतपा के शुरुआत 4 दिन भीषण गर्मी और लू चलेगी। नौतपा के पहले दिन ही सुबह से गर्मी चरम पर पहुंच गई।
मई की झुलसाने वाली तपन में पूरा देश भट्ठी की तरह तप रहा है। आलम यह है क सुबह आठ से लेकर शाम छह बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। वहीं मध्यप्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र के 22 शहरों में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है।














