मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज तुलसी नगर, भोपाल में आयोजित समारोह में सहभागिता कर नगर पालिक निगम, भोपाल के नवनिर्मित मुख्यालय अटल भवन और 45 करोड़ की लागत से नीमच में निर्मित 10.5 मेगावॉट के सौर ऊर्जा प्लांट का लोकार्पण किया।
दिल्ली विश्वविद्यालय में 'मध्यांचल उत्सव 2026' के दौरान CM डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि MP अब जॉब क्रिएटर्स का हब बनेगा और प्रदेश की बिजली से दिल्ली मेट्रो चल रही है।














