Home | एम्स-से-सुभाषनगर-मेट्रो

देश के अन्य राज्यों की तरह अब बिहार भी मध्यप्रदेश की योजनाओं को अपनाने जा रहा है। इसकी शुरुआत मप्र के खेल मॉडल से करने की तैयारी में बिहार जुट गया है। कहा जा रहा है कि जल्द ही मप्र के खेल मॉडल को बिहार अपनाएगा।
By: Arvind Mishra
Dec 18, 20253:22 PM

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 25 दिसंबर को ग्वालियर आएंगे। वे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित मप्र अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट 2025 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव सहित अन्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे।
By: Arvind Mishra
Dec 18, 20252:48 PM

मध्यप्रदेश की मोहन सरकार के दो साल पूरे होने पर आज गुरुवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने अपने विभाग के कामकाज और आगामी कार्य योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही सड़क, रोपवे, टाइगर कॉरिडोर, सॉफ्टवेयर निगरानी और 30 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट बताए।
By: Arvind Mishra
Dec 18, 20252:24 PM

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने आहत शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट के फैसले से लाखों रिटायर शिक्षकों को लाभ मिलेगा। दरअसल, जबलपुर हाईकोर्ट के जस्टिस एमएस भट्टी की सिंगल बेंच ने अपने एक आदेश में कहा-35 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारी चौथे समयमान वेतनमान के हकदार हैं।
By: Arvind Mishra
Dec 18, 202512:45 PM

मध्यप्रदेश के इंदौर के ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग जेल में बंद सोनम रघुवंशी ने जमानत मांगी है। वहीं राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने जमानत पर आपत्ति जताई है। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने सुनवाई आगे बढ़ा दी है।
By: Arvind Mishra
Dec 18, 202510:10 AM

मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि अभी तक 2 लाख 8 हजार 215 किसानों से 13 लाख 21 हजार 347 मीट्रिक टन धान की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा चुकी है। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपए प्रति क्विंटल है।
By: Arvind Mishra
Dec 17, 20252:09 PM

मध्यप्रदेश विधानसभा ने अपने स्थापना के 69 साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर आज यानी बुधवार को विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया गया। कार्यवाही से पहले विधानसभा की सात दशक की यात्रा और सरकार के कार्यों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।
By: Arvind Mishra
Dec 17, 202511:49 AM

4
मध्यप्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का एक दिवसीय सत्र 17 दिसंबर को जिस विषय पर केंद्रित है। वह राज्य के दीर्घकालिक भविष्य से जुड़ा हुआ है। मध्यप्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाना ऐसा लक्ष्य है, जिस पर व्यापक सहमति संभव है। यह विषय केवल किसी एक सरकार या कार्यकाल से नहीं, बल्कि राज्य की निरंतर विकास-यात्रा से जुड़ा है।
By: Arvind Mishra
Dec 17, 202511:19 AM

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में बीती देर रात ताला मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद देर रात ही जबलपुर रेफर किया गया है।
By: Arvind Mishra
Dec 17, 202510:47 AM

मध्यप्रदेश में 13 दिसंबर को सरकार के दो साल पूरे हो गए। इसके बाद आज मोहन सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। बैठक में लिए गए फैसलों ने साफ कर दिया कि सीएम इस कार्यकाल को सिर्फ घोषणाओं नहीं बल्कि स्ट्रक्चरल रिफॉर्म और लॉन्ग टर्म फैसलों का कार्यकाल बनाना चाहते हैं।
By: Arvind Mishra
Dec 16, 20252:40 PM
