×

Home | रेलवे-अधिकारी

tag : रेलवे-अधिकारी

इंदौर: दूषित पानी से दो और मौत... अब तक 35 लोगों ने तोड़ा दम

इंदौर: दूषित पानी से दो और मौत... अब तक 35 लोगों ने तोड़ा दम

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक बुजुर्ग शालिग्राम ठाकुर और दो साल की मासूम बच्ची रिया की मौत हो गई। इन दो मौतों के बाद दूषित पानी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है।

Feb 10, 20262:35 PM

ग्वालियर: कलश यात्रा में भगदड़, एक महिला की मौत... कई गंभीर

ग्वालियर: कलश यात्रा में भगदड़, एक महिला की मौत... कई गंभीर

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दस दिवसीय आयोजन के पहले दिन निकाली गई कलश यात्रा में भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हो गई है। कई महिलाएं ग्वालियर रेफर की गई हैं। वहीं दावा किया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

Feb 10, 202612:58 PM

भोपाल: जीएमसी की एमबीबीएस छात्रा का शव हॉस्टल के बाथरूम में मिला

भोपाल: जीएमसी की एमबीबीएस छात्रा का शव हॉस्टल के बाथरूम में मिला

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में संचालित गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौत हो गई। एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा रोशनी का शव उसके हॉस्टल के बाथरूम में मिला। घटनास्थल के पास से एसिड की एक बोतल भी बरामद की गई है, जिससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

Feb 10, 202612:28 PM

मथुरा में पसरा मातम... एक ही परिवार के पांच लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या 

मथुरा में पसरा मातम... एक ही परिवार के पांच लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या 

मथुरा के महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां एक दंपती ने अपने तीन बच्चों के साथ सामूहिक आत्महत्या कर ली। इससे पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया। दरअसल, महावन क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

Feb 10, 202611:21 AM

उत्तरप्रदेश: गंगा एक्सप्रेसवे पर कार ने सात को रौंदा... चार की मौत

उत्तरप्रदेश: गंगा एक्सप्रेसवे पर कार ने सात को रौंदा... चार की मौत

गंगा एक्सप्रेस-वे पर सुलतानपुर जनौली के पास रविवार की देर रात पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने पैदल जा रहे सात लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक किशोरी समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक भी घटना स्थल पर पहुंचे।

Feb 09, 20269:44 AM

मध्यप्रदेश: आधी रात रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार... तीन लोगों की मौत

मध्यप्रदेश: आधी रात रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार... तीन लोगों की मौत

बीती देर रात 12 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की रैलिंग तोड़कर पानी से लबालब नहर में समा गई। घटना के बाद कार सवार युवकों ने बाहर निकलने का काफी प्रयास किया, लेकिन बहाव तेज होने के कारण चंद मिनटों में कार पानी में समा गई।

Feb 07, 202610:35 AM

उत्तर प्रदेश: कंटेनर ने 15 को कुचला, छह लोगों की मौत... कई गंभीर

उत्तर प्रदेश: कंटेनर ने 15 को कुचला, छह लोगों की मौत... कई गंभीर

यमुना एक्सप्रेस-वे पर तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। बस से लघुशंका के लिए नीचे उतरे यात्रियों को तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचल दिया। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना तड़के पौने तीन बजे की है। सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है।

Feb 07, 202610:09 AM

इंदौर में 33वीं मौत... दूषित पानी से बीमार एक और मरीज ने तोड़ दिया दम

इंदौर में 33वीं मौत... दूषित पानी से बीमार एक और मरीज ने तोड़ दिया दम

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी हादसे में देर रात एक और मौत हो गई। मृतक का नाम अलगूराम यादव (70) है। उन्हें 9 जनवरी को अरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। उन्हें सांस संबंधी तकलीफ भी थी। इनके सहित अब तक इस हादसे में 33 लोगों की मौतें हो चुकी हैं।

Feb 06, 202610:25 AM

सीएम सख्त: यूपी में चाइनीज मांझे से मौत पर दर्ज होगा हत्या का केस

सीएम सख्त: यूपी में चाइनीज मांझे से मौत पर दर्ज होगा हत्या का केस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चाइनीज मांझे से युवक की मौत के बाद अब सरकार का रुख सख्त हो गया है। यूपी में पहले ही चाइनीज मांझे के प्रयोग पर रोक लगाई गई है। हालांकि, लगातार इसका उपयोग होता रहा है। ताजा वारदात के बाद सीएम ने इस पर सख्त नाराजगी जातई है।

Feb 05, 20261:41 PM

मध्यप्रदेश: देवास में इंदौर-बैतूल हाईवे पर हादसा...चार लोगों की मौत

मध्यप्रदेश: देवास में इंदौर-बैतूल हाईवे पर हादसा...चार लोगों की मौत

मध्यप्रदेश के देवास जिले के इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसों के डेंजर जोन गुराडिया और दुलवा क्षेत्र में भीषण हादसे हो गए। तेज रफ्तार से जा रही कार ने बाइक सवार तीन लोगों को गुराड़िया क्षेत्र में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीनों को गंभीर चोट लगी और बाद में उनकी मौत हो गई।

Feb 04, 20263:07 PM