गंगा एक्सप्रेस-वे पर सुलतानपुर जनौली के पास रविवार की देर रात पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने पैदल जा रहे सात लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक किशोरी समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक भी घटना स्थल पर पहुंचे।

घायलों को अन्य वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया।

रायबरेली।स्टार समाचार वेब
गंगा एक्सप्रेस-वे पर सुलतानपुर जनौली के पास बीती देर रात पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने पैदल जा रहे सात लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक किशोरी समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक भी घटना स्थल पर पहुंचे। काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और जगतपुर-डलमऊ रोड पर जाम लग गया। जगतपुर के कोडर निवासी रिया पटेल, प्रिया पटेल, हिमांशी, शालिनी, रश्मि, साधना व महिला आसमा चूली गांव में आयोजित भंडारे में शामिल होने गई थी। वहां से सभी लोग पैदल लौट रही थी। सुलतानपुर जनौली के पास गंगा एक्सप्रेस-वे पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उन्हें रौंद दिया।
तीन का चल रहा उपचार
हादसे में हिमांशी व शालिनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को जगतपुर सीएचसी व जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान आसमा व रश्मि ने भी दम तोड़ दिया। शेष तीनों का इलाज चल रहा है। सीओ डलमऊ गिरजाशंकर त्रिपाठी का कहना है कि कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
एंबुलेंस का नहीं खुला दरवाजा
स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना की सूचना पर आधे घंटे बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन एंबुलेंस का दरवाजा आधे घंटे तक नहीं खुला। ये देख लोगों का गुस्सा भड़क उठा। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाकर शांत कराया। घायलों के परिजनों का कहना है कि आपातकाल में काम आने वाली एंबुलेंस का इस तरह बदहाल होना जिम्मेदारों की अनदेखी बयां करता है।
घंटों जाम में फंसे रहे हजारों वाहन
लक्ष्मणपुर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण जगतपुर-डलमऊ मार्ग पर जाम लग गया। करीब दो किमी तक वाहनों की कतार लगी रही। जिसके कारण घटना स्थल से सीएचसी तक दूसरी एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी तो घायलों को अन्य वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान जाम खुलवाने को लेकर पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक फैसला सामने आया है। गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इस फैसले ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
इंडोनेशिया के उत्तरी मोलुक्का प्रांत में गुरुवार को भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए। यूएसजीसी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र टेरनाटे क्षेत्र के पास उत्तरी मोलुक्का सागर में था। जमीन से केवल 10 किलोमीटर नीचे, जिससे झटके अधिक विनाशकारी महसूस हुए।
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी- नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने अगले कुछ वर्षों में चांद पर एक स्थायी बेस स्थापित करने की योजना रखी है। बीते हफ्ते ही एजेंसी ने अगले एक दशक के चांद से जुड़े मिशन्स का रोड मैप सामने रखा था।
कुवैत में अलग-अलग घटनाओं में जान गंवाने वाले 20 भारतीयों के पार्थिव शरीर एक विशेष उड़ान से कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचे। मिडल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से विमान सेवाओं में आए व्यवधान के चलते इन शवों को भारत लाने में काफी देरी हुई।
भारत की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना का पहला चरण आज यानी एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा जनगणना अभियान होगा, जो पहली बार पूरी तरह से डिजिटल माध्यमों से संचालित किया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सेना के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अरहामा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच कई घंटों से मुठभेड़ होने की सूचना है। इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है।
आज यानी एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही सरकार ने बड़ा झटका दिया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपए तक महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने इसके दाम अचानक बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा अब रेल टिकट 8 घंटे पहले तक ही कैंसिल कर पाएंगे।
01 अप्रैल 2026 का राशिफल। जानें अपनी राशि के अनुसार करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन का हाल। क्या कहते हैं आपके सितारे?
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सिस्टेमिक इन्फेक्शन के इलाज के बाद वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।
बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान मची भगदड़ में 5 लोगों की मौत हो गई है। जानें हादसे की पूरी जानकारी और राहत कार्य का अपडेट।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह