दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे से जुड़े आगजनी मामले में आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दोषी करार दिया है। हालांकि, कोर्ट ने अन्य 12 आरोपियों को बरी कर दिया है। जानिए इस मामले से जुड़ी पूरी खबर।

नई दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे के दौरान दयालपुर इलाके में हुई आगजनी और दंगा भड़काने के एक मामले में दोषी करार दिया है। कड़कड़डूमा कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश परवीन सिंह ने ताहिर हुसैन को दोषी ठहराते हुए अन्य सभी 12 आरोपियों को इस मामले से बरी कर दिया है।
यह मामला इरशाद अली नाम के एक व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज किया गया था, जिन्होंने आरोप लगाया था कि 24 फरवरी 2020 को दंगों के दौरान उनकी दुकान में लूटपाट की गई और आग लगा दी गई। इस घटना में उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। इसके अलावा, एक अन्य शिकायतकर्ता मोहम्मद जाहिद ने बताया था कि दंगाइयों ने ताहिर हुसैन के समर्थन में नारे भी लगाए थे, जिनकी पहचान जांच के दौरान दो कांस्टेबलों द्वारा की गई थी।
गौरतलब है कि ताहिर हुसैन को दूसरी बार किसी मामले में दोषी पाया गया है। इससे पहले जज ने उन्हें दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में भी दोषी ठहराया था, जिसमें उन्हें पहले ही आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, अंकित शर्मा की हत्या बेहद क्रूरता से की गई थी और उनके शरीर पर कई गंभीर घाव पाए गए थे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए हमले के मामले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। हमले के महज पांच दिन के भीतर ही सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को ढेर कर दिया।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार स्थित ज्वाला नगर इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पुराना चार मंजिला जर्जर मकान अचानक भरभराकर ढह गया। इस भीषण हादसे में एक बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि किसी भी मतदाता या उम्मीदवार को अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) समुदाय के लिए किसी विशेष निर्वाचन क्षेत्र को आरक्षित करने की मांग करने का अधिकार नहीं है।
उत्तराखंड के पहाड़ी मार्गों पर पिछले चौबीस घंटों के भीतर हुए दो अलग-अलग भीषण सड़क हादसों ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। रुद्रप्रयाग और ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई इन दो बड़ी दुर्घटनाओं में अब तक 14 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
नई दिल्ली में सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' का विमोचन हुआ। समारोह में बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी से पंजाब की सियासत गरमा गई है।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मथुरा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी है। जानें उनके इस बयान के राजनीतिक मायने और विपक्ष की प्रतिक्रिया।
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई से पहले राहुल गांधी समेत इंडी गठबंधन के नेताओं ने नया आवेदन दाखिल कर 48 सवालों के जवाब मांगे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई यूपी कांग्रेस की अहम बैठक। राहुल-प्रियंका की मौजूदगी में चुनाव रणनीति और सपा के साथ सीट शेयरिंग पर मंथन। दिसंबर के पहले सप्ताह से हाई स्पीड कैंपेन का ऐलान।
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव में सीटों के रोटेशन पर फैसला सुनाते हुए कहा कि किसी मतदाता या उम्मीदवार का यह अधिकार नहीं है कि कोई खास निर्वाचन क्षेत्र आरक्षित रहे। कोर्ट ने खारिज की याचिका।
वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने रक्षा रहस्यों की चोरी, हनी ट्रैप, साइबर जासूसी और अंदरूनी खतरों पर खुलकर बात की। जानिए DRDO के सहयोग और साइबर सुरक्षा से जुड़े उपायों के बारे में विस्तार से।