सतना जिला अस्पताल के थैलीसीमिया कांड को दो महीने बीत जाने के बाद भी संक्रमित रक्त के संदिग्ध डोनरों की पहचान नहीं हो सकी है। इंदौर से आई सीडीएससीओ की टीम ने एक बार फिर ब्लड बैंक का निरीक्षण कर दस्तावेजों की जांच की, लेकिन आधिकारिक चुप्पी बनी रही।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
थैलीसीमिया कांड उजागर होने के दो माह बीतने के बाद भी संदिग्ध डोनरों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है, अधिकारिक चुप्पी से टीम की जांच अभी तक सवालों के घेरे में है। बुधवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में इंदौर से आई दो सदस्यीय सीडीएससीओ की टीम के द्वारा दोबारा से गतिविधियों का आंकलन किया गया साथ ही ब्लड बैंक के दस्तावेज खंगाले गए। यह जांच पूर्व में जारी नोटिस के तहत की गई जिसमे नए मानकों के अनुरूप कार्यों की गतिविधियां देखी गई। जांच के दौरान ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. अंकिता पांडेय एवं ड्रग इंस्पेक्टर प्रियंका चौबे मौजूद रही। गौरतलब है कि केन्द्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) इंदौर की टीम द्वारा पूर्व में जारी ब्लड बैंक के नए मानकों के अनुपालन का निरीक्षण किया जा रहा है। टीम द्वारा मंगलवार को बिरला अस्पताल के ब्लड बैंक का निरीक्षण किया गया था। टीम में औषधि नियंत्रक पुष्पराज कुमार सिंह एवं औषधि निरीक्षक सचिन कुमार बी. कपसे शामिल हैं। जिला अस्पताल में थैलीसीमिया से पीड़ित 4 बच्चों को संक्रमित खून चढाने का मामला दिसमबर में उजागर हुआ था, जिसकी प्रारंभिक जांच में तीन कर्मियों को निलंबित किया गया था। लेकिन आज तक संदिग्ध डोनर की पहचान उजागर नहीं हो पाई है।
गेट पर ताला, एक दर्जन परिजन परेशान
बताया गया कि सुबह11 बजे टीम जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंची, अधिकारियों के पहुंचते ही ब्लड बैंक के गेट पर ताला लगा दिया गया। ताला लगाने के बाद बंद कमरे में ही जांच की गई, इस दौरान ब्लड बैंक के बाहर एक दर्जन परिजनों की कतार लगी रही। जांच का हवाला देकर ब्लड बैंक के कर्मियों द्वारा न तो किसी परिजनों को ब्लड दिया गया और न ही रक्तदाताओं की जांच की गई। परिजनों द्वारा कई बार अधिकारियों से भी बात की गई लेकिन समस्या का हल नहीं निकला।
प्रभारी के दफ्तर में सभी रिकार्डों की जांच
बंद कमरे में देर शाम तक चली कार्यवाई एक बार फिर घेरे में है। अधिकारियों द्वारा कोई आफीसियल बयान अभी तक जारी नहीं किया गया। बताया गया कि सुबह 11 बजे पहुंची टीम द्वारा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में संचालित गतिविधियां जांची गई। इस दौरान डोनर के फार्म और डोनर काउंसलिंग भी देखी गई। ब्लड बैंक के सभी दस्तावेज जांचे गए। हालांकि किसी भी कर्मी से कोई पूंछताछ नहीं की गई लेकिन प्रभारी के दफ्तर में सभी रिकार्डों की जांच की गई। सभी गतिविधियों को रजिस्टर में दर्ज करने के बाद टीम देर रात रवाना हो गई। जांच के चलते दूर-दराज से आए मरीजों के परिजन खून लेने के लिए परेशान दिखे। जांच का हवाला देकर न तो रक्तदाताओं की जांच की जा रही थी न बदले में खून दिया जा रहा था।
परिजनों का दर्द मरीज मैहर में भर्ती, यहां ताला लगा है
मैहर से आए वीरेन्द्र केवट ने बताया कि सुबह 11 बजे से ब्लड डोनर द्वारा ब्लड डोनेट किया गया है लेकिन शाम साढे 4 बजे तक ब्लड उपलब्ध नहीं कराया गया। मैहर सिविल अस्पताल में पत्नी रन्नू केवट भर्ती है जिसका हीमोग्लोबिन 3.9 है, मरीज को ए पॉजटिव ब्लड की जरूरत है। मैहर ब्लड स्टोरेज में भी ब्लड उपलब्ध नहीं था जिसके कारण सतना जिला अस्पताल आना पड़ा। मरीज की हालत गंभीर है लेकिन कर्मी बार-बार जांच का हवाला दे रहे हैं।
तीन दिन से लगा रहा हूं चक्कर
अमरपाटन से आए पुष्पराज कोल ने बताया कि तीन दिन से बच्ची जिला अस्पताल में भर्ती है, बच्ची का मिसगैरेज के चलते खून की कमी बताई गई है। तीन दिनों से ब्लड के लिए भटक रहे हैं लेकिन ब्लड उपलब्ध नहीं हुआ। बुधवार को ब्लड डोनर को लेकर सुबह से इंतजार में बैठे हैं लेकिन जांच के चलते ब्लड डोनेट ही नहीं हुआ है, मरीज को ए.बी. पॉजटिव ब्लड की आवश्यकता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।