मैहर में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती युवक के लिए बड़ा धोखा साबित हुई। युवती के बुलावे पर मिलने पहुंचे युवक को घर के अंदर ले जाकर मारपीट, निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया गया और ब्लैकमेल कर फोन पे से 56 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए गए।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
सोशल मीडिया साइड इंस्टाग्राम पर युवक की दोस्ती युवती से हुई। युवती के बुलावे पर युवक उससे मिलने मैहर पहुंचा। कुछ देर तक समय बिताने के बाद युवक युवती को छोड़ने उसके घर गया। युवक को घर के अंदर ले जाकर युवती ने अपने दोस्तों को बुला लिया। मारपीट कर युवक को निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बनाया गया। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर फोन पे का कोड पूछकर युवक के खाते से 56 हजार रुपए निकाल लिए गए। युवती और उसके दोस्तों के चंगुल से छूट कर पीड़ित युवक मैहर कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने युवक की शिकायत पर युवती समेत पांच पर एफआईआर दर्ज की है। युवती व तीन अन्य युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। एक की तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है।
युवती ने प्रेमी को फोन कर बुलाया
शिवशंकर को घर के अंदर बैठाकर मानसी उर्फ गोल्डी ने फोन किया। कुछ देर में ही उसका प्रेमी विक्की गुप्ता मानसी के घर पहुंचा। विक्की और मानसी ने शिवशंकर के साथ मारपीट कर उसके कपड़े उतार कर निर्वस्त्र कर दिया। इसके बाद उसका वीडियो बना डाला। कुछ देर बाद विक्की के तीन और साथी आ गए, सभी ने शिवशंकर के साथ मारपीट कर रुपए की मांग की। इतना ही नहीं मानसी उर्फ गोल्डी ने शिवशंकर को बलात्कार के प्रकरण में फंसाने की धमकी दी।
फोन पे से ट्रांसफर किया पैसा
मैहर कोतवाली टीआई अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि निर्वस्त्र कर वीडियो बनाए जाने, दुष्कर्म में फंसाए जाने की धमकी, वीडियो को वायरल करने की धमकी व मारपीट से पीड़ित शिवशंकर डर गया। पीड़ित शिवशंकर ने अपना मोबाइल फोन आरोपियों को सौंपते हुए फोन पे का पासवर्ड बता दिया। पासवर्ड पता लगते ही आरोपियों ने अलग-अलग किश्तों में 56 हजार रुपए आॅनलाइन ट्रांसफर कर लिए। टीआई श्री द्विवेदी ने बताया कि आशीष कुमार नामक युवक के खाते में आॅनलाइन ट्रांसफर किए गए है। 56 हजार रुपए ऐंठने के बाद विक्की और उसके साथी शिवशंकर को उसकी स्कूटी में बैठाकर शहर में घुमाते रहे। रात एक बजे के करीब उसे छोड़ा।
युवती समेत चार को पुलिस ने पकड़ा
शिवशंकर की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मैहर कोतवाली पुलिस ने निर्वस्त्र कर युवक का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर जबरिया 56 हजार रुपए आॅनलाइन ट्रांसफर कराकर एक परिचित के खाते में डलवाने के आरोप में मानसी नामदेव उर्फ गोल्डी, विक्की गुप्ता के अलावा फूलचंद कुशवाहा, माचो नामक युवक को हिरासत में ले लिया है। एक अन्य युवक की तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है। मैहर कोतवाली टीआई श्री द्विवेदी ने बताया कि आरोपियों का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। युवती के जब्त मोबाइल के जरिए इंस्टाग्राम चैट, कॉल डिटेल की जांच की जा रही है।
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मानसी नामदेव उर्फ गोल्डी का परिचय 10 दिन पहले भदनपुर पहाड़ निवासी शिव शंकर गुप्ता से हुआ। दोनों आपस में चैटिंग करने लगे। चैटिँग के जरिए दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। बातचीत का दौर शुरू हुआ तो मिलने- मिलाने की बातें सामने आर्इं। मानसी ने शिव शंकर से मिलने की इच्छा जताई और उसे मैहर बुलाया। मानसी के बुलावे पर शिवशंकर उससे मिलने के लिए राजी हो गया।
शिवशंकर गुप्ता पुणे में रहकर वाहन चलाता है, मानसी उर्फ गोल्डी के बुलावे पर वह मंगलवार को पुणे से मैहर आया। रात 7.30 बजे के करीब घंटाघर चौक पहुंचा जहां उसकी मुलाकात मानसी उर्फ गोल्डी से हुई। यहां पर दोनों काफी देर तक बातचीत करते रहे। मानसी उर्फ गोल्डी ने नाश्ता करने की इच्छा जताई। दोनों काफी हाउस गए जहां पर डोसा खाया। मानसी के कहने पर शिवशंकर उसे घर छोड़ने के लिए स्कूटी में बैठाकर ले गया। घर के पास पहुंचने पर मानसी ने शिव शंकर को घर के अंदर बुलाया। पहले तो शिवशंकर ने इंकार किया लेकिन मानसी के बार-बार कहने पर पानी पीने शिवशंकर घर के अंदर जाकर बैठ गया।
... और पीड़ित आ सकते हैं सामने
मानसी व विक्की पे्रमी -प्रेमिका हैं, वर्तमान समय में दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं, मानसी के द्वारा इंस्टाग्राम पर युवकों से दोस्ती कर अपने जाल में फंसाया जाता है। इस काम में उसका साथ विक्की देता है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित शिवशंकर के द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद मानसी के जाल में फंसकर रुपए गंवाने वाले कई और पीड़ित सामने आ सकते हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मानसी और विक्की मिलकर हनीट्रैप का खेल काफी समय से खेल रहे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।