मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग मामले के लाइव अपडेट्स। मुख्यमंत्री फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की हाई-लेवल बैठक, एक संदिग्ध हिरासत में।

मुंबई। स्टार समाचार वेब
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ गोलियों से हमला होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस हमले के बाद से फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुख्यात बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है, जिसके बाद मुंबई पुलिस और राज्य सरकार पूरी तरह एक्टिव हो गई है।
घटना के तुरंत बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उच्च स्तरीय बैठक कर पुलिस कमिश्नर को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि सुरक्षा एजेंसियों ने रेलवे स्टेशनों और अन्य ट्रांजिट हब पर तलाशी अभियान तेज कर दिया है। इस हाई-प्रोफाइल फायरिंग के बाद मुंबई की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

10:00 PM:
मुख्यमंत्री फडणवीस की हाई-लेवल बातचीत:
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ से फोन पर बात की है। इसके साथ ही उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर को सख्त निर्देश दिए हैं कि हमलावरों को जल्द से जल्द दबोचा जाए।
09:52 PM:
पूर्व DGP विक्रम सिंह की प्रतिक्रिया:
उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने इसे 'गंभीर और चौंकाने वाला' करार दिया है। उन्होंने कहा कि बिश्नोई गैंग द्वारा हमले की जिम्मेदारी लेने की खबर बेहद चिंताजनक है, जिस पर प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
09:51 PM:
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बयान:
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताया है और भरोसा जताया है कि मुंबई पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
09:49 PM:
एक्टर राज प्रेमी ने जताई चिंता:
अभिनेता राज प्रेमी ने घटना पर हैरानी जताते हुए कहा कि टाइगर श्रॉफ बहुत अच्छे इंसान हैं और वह उनके पिता जैकी श्रॉफ के साथ काम कर चुके हैं।
09:46 PM:
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की दो टूक:
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि टाइगर श्रॉफ की गाड़ी को टारगेट किया गया है। पुलिस ने कई टीमें बनाई हैं और हमलावरों को उनकी ही भाषा में जवाब दिया जाएगा। उन्होंने 90 के दशक की गैंगवार का जिक्र करते हुए कहा कि मुंबई में इस तरह की दहशत फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
09:43 PM:
एक संदिग्ध हिरासत में:
पुलिस ने कुर्ला, बांद्रा, दादर और कल्याण रेलवे स्टेशनों पर गहन तलाशी अभियान चलाया है। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि सीसीटीवी और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
09:23 PM:
विपक्ष का सरकार पर हमला (सीमा मलिक):
एनसीपी-एसपी नेता सीमा मलिक ने सवाल उठाया कि बार-बार केवल एक्टर्स और वीआईपी लोगों को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने सलमान खान, बाबा सिद्दीकी और रोहित शेट्टी के मामलों का हवाला देते हुए मुंबई की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए।
09:20 PM:
कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ की मांग:
सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि जब बड़े नेता और अभिनेता सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी की सुरक्षा की क्या उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने महाराष्ट्र के लिए एक स्वतंत्र गृह मंत्री की मांग की है।
09:15 PM:
एआईएमआईएम नेता वारिस पठान का बयान:
वारिस पठान ने चिंता जताते हुए कहा कि जुहू जैसी पॉश जगह पर इस तरह की घटना यह दर्शाती है कि मुंबई में बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। उन्होंने पुलिस से तुरंत सख्त एक्शन लेने की मांग की है।
मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग मामले के लाइव अपडेट्स। मुख्यमंत्री फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की हाई-लेवल बैठक, एक संदिग्ध हिरासत में।
गोवा में कांग्रेस की 'गोय राखोन यात्रा' के समापन पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। राहुल ने एजुकेशन सिस्टम में RSS, जमीनों की लूट और वोट चोरी जैसे गंभीर आरोप लगाए।
भारी विरोध और पब्लिशर्स के दबाव के बाद मेटा ने अपनी कमर्शियल शर्तों से एआई ट्रेनिंग के लिए मुफ्त कंटेंट इस्तेमाल करने का विवादित प्रावधान हटा लिया है।
वाराणसी की 200 साल पुरानी रामलीला में आजमगढ़ से लाया गया हाथी पंचवटी मैदान में बेकाबू हो गया। हाथी के तांडव से महावत गंभीर रूप से घायल, पुलिस और NDRF ने मोर्चा संभाला।
देश भर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। एक तरफ जहां पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से ठंड ने दस्तखत दे दी है। वहीं मैदानी और तटीय इलाकों में बारिश और बाढ़ लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्र प्रदेश समेत आठ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में CBI ने हरिद्वार के BHEL गेस्ट हाउस में पूर्व BJP विधायक सुरेश राठौर से 3 घंटे पूछताछ की। पढ़ें VIP एंगल और केस से जुड़ी पूरी अपडेट।
दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के बीच CJP के अभिजीत दिपके को जमानत मिल गई है। जानें 17 अक्टूबर के सभी बड़े घटनाक्रम, पुलिस मार्च और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का बयान।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना बेतुका है। कोर्ट ने ऑनलाइन बाल यौन शोषण सामग्री (CSEAM) को रोकने के लिए केंद्र को नेशनल डेटाबेस बनाने और 2 घंटे में रिपोर्टिंग का निर्देश दिया।
दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 2018 के मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। विकास संस्कृत्यायन की शिकायत और मामले की पूरी डिटेल पढ़ें

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह